क्या 67 साल की उम्र में टीवी के 'शक्तिमान' को है अपनी दुल्हन का इंतजार? शादी को लेकर मुकेश खन्ना का बयान हुआ वायरल

Mukesh Khanna marriage
90 के दशक में दूरदर्शन के टीवी सीरियल शक्तिमान के जरिए मुकेश खन्ना ने हर घर में अपनी पहचान बनाई थी और वो बच्चों के फेवरेट सुपरहीरो शक्तिमान बन गए थे। यूं तो वो कई फिल्मों और सीरियल्स में नजर आए थे, लेकिन इस सीरियल ने उनकी लोकप्रियता को अलग मुकाम तक पहुंचा दिया था। मुकेश खन्ना अभी लंबे वक्त से टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपने स्टेटमेंट्स की वजह से वो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। कभी फिल्मों, कभी किसी एक्टर, कभी महिलाओं तो कभी किसी ट्रेंडिंग टॉपिक पर टिप्पणी करके एक्टर कई बार फंस चुके हैं और उनके काफी बयान विवादों में भी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 67 साल के मुकेश खन्ना ने अपनी शादी पर बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
क्या 67 साल की उम्र में शादी करेंगे मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना 67 साल की उम्र में कुंवारे हैं और हाल ही में उन्होंने बताया कि वो शादी के बारे में क्या सोचते हैं और उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की है? उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक्टर इस उम्र में शादी करने की सोच रहे हैं? उन्होंने इस बातचीत के दौरान कहा, "अगर होना होता तो ये अब तक हो चुका होता...असल में जिस स्त्री से मेरी शादी होनी तय है, वो कहीं न कहीं जरूर मौजूद और जब भाग्य मुझे उससे मिलवाएगा, तब होगा...बाकी उम्र क्या होती है, मैं तो इसकी गिनती भी नहीं करता।" उन्होंने ये भी साफ कहा कि लोगों को लगता है कि क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की है, इसका मतलब है कि उनका शादी में विश्वास नहीं है, पर ऐसा नहीं है। उन्हें शादी पर पूरा विश्वास है और वो मानते हैं कि शादी भाग्य से होती है, ऐसे ही कोई किसी को नहीं मिल जाता।
यह भी पढ़ें- जब मिथुन चक्रवर्ती की बहू से डायरेक्टर ने की थी गंदी डिमांड, मदालसा शर्मा ने दिया था मुंहतोड़ जवाब
अफेयर को लेकर कही यह बात

मुकेश खन्ना ने इस बातचीत को दौरान अफेयर और महिलाओं की इज्जत जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अक्सर उन्हें गलत समझा जाता है, लेकिन असल में वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें फिल्ममेकर रवि चोपड़ा ने कहा था कि मर्द वही होता है जिसके कई अफेयर होते हैं, लेकिन वो इस बात पर विश्वास नहीं रखते हैं और उनका मानना है कि मर्दानगी साबित करने के लिए 10 अफेयर होना जरूरी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह महिलाओं से पतिव्रता होने की उम्मीद की जाती है, उसी तरह पतियों को भी पत्नीव्रता होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या टीवी सीरियल्स में कुंडली देखकर मिलता है काम? इस एक्ट्रेस ने खोली पोल, इशारों-इशारों में एक प्रोड्यूसर पर कसा तंज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।