जब मिथुन चक्रवर्ती की बहू से डायरेक्टर ने की थी गंदी डिमांड, मदालसा शर्मा ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

Madalsa Sharma reaction to casting couch demands
मिथुन चक्रवर्ती की बहू और टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने फेमस सीरियल 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। उनके किरदार को यूं तो नेगेटिव माना जाता है, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इसे पूरी तरह नेगेटिव किरदार मानने से इंकार किया और इसे ग्रे कैरेक्टर बताया। मदालसा ने एक बातचीत के दौरान यह भी बताया कि कैसे करियर के शुरुआती दौर में एक डायरेक्टर ने उनके सामने ओझी डिमांड रखी थी और उसकी बात सुनकर वो काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
जब डायरेक्टर ने मदालसा ने की थी बिकिनी पहनकर दिखाने की डिमांड

मदालसा शर्मा ने 'द मेल फेमिमिस्ट' पॉडकास्ट में बताया कि 19 साल की उम्र में एक फेमस फिल्म डायरेक्टर ने कास्टिंग मीटिंग में उनसे एक गंदी डिमांड की थी। मदालसा ने बताया कि वो बहुत जाने-माने फिल्ममेकर थे और उन्होंने मदालसा को मीटिंग के लिए बुलाया था। मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए जो बिकिनी पहनने में कंफर्टेबल हों। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जवाब में कहा कि अगर सीन की डिमांड होगी, तो कहानी की जरूरत के हिसाब से वो ऐसा करने के लिए तैयार होंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 19 साल की थीं, लेकिन वो समझदार थीं और इस तरह की बातों को समझती थीं, ऐसे में वो पहले डायरेक्टर की बात को समझना चाहती थीं, लेकिन इसके बाद डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वो ऑफिस में ही बिकिनी पहनकर दिखाएं ताकि वो उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर ये समझ सकें कि वो कैमरे के सामने बिकिनी पहनने में सहज हो पाएंगी या नहीं?
मदालसा ने दिया था यह जवाब
मदालसा ने बताया कि डायरेक्टर के ऐसा कहने के बाद उन्हें उसके इरादे समझने में देर नहीं लगी और उन्होंने सीधे शब्दों में जवाब देते हुए कहा, "सॉरी, लेकिन मैं पेशे से एक्ट्रेस हूं और चाहे साड़ी या लहंगा पहनने की जरूरत हो या बिकिनी सीन की, मैं इसे कैमरे के सामने करने में कंफर्टेबल हूं क्योंकि ये मेरे काम का हिस्सा है, लेकिन इसे आपके सामने पहनने का मेरे काम से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अगर आपको भरोसा है तो आप मुझे कास्ट कीजिए नहीं तो मुझे पता है कि दरवाजा कहां है।" इसके बाद वो वहां से आ गईं।
यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: अनुपमा और श्रुति का होगा आमना-सामना, मां और बेटी के बीच आएगी दरार?
'अनुपमा' सीरियल से मिली शोहरत

मदालसा शर्मा को 'अनुपमा' सीरियल में काव्या का रोल निभाकर काफी पॉपुलरिटी मिली। उन्होंने इस सीरियल में काव्या का किरदार निभाया था, जिसका अनुपमा के पति वनराज के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। हालांकि, उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी, लेकिन ये भी सच है कि इसके बाद वो घर-घर में पहचाने जाने लगी थीं।
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, इस वजह से की थी दूसरी शादी; विवादों में रही है लव लाइफ
मदालसा शर्मा का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।