क्या टीवी सीरियल्स में कुंडली देखकर मिलता है काम? इस एक्ट्रेस ने खोली पोल, इशारों-इशारों में एक प्रोड्यूसर पर कसा तंज

Falaq Naaz Viral Video On TV Casting: टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टीवी इंडस्ट्री की पोल खोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने बिना नाम लिए टीवी के एक बड़े प्रोड्यूसर पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया कि आजकल लोगों को सीरियल्स में काम देते वक्त उनका टैलेंट नहीं, बल्कि जन्म कुंडली देखी जाती है।  
Updated:- 2026-03-16, 15:18 IST
 Falaq Naaz TV industry statement

Falaq Naaz revelation

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने के तरीकों पर ही सवाल उठा दिए हैं। बता दें कि एक एक्ट्रेस पहले भी अपने वीडियोज के जरिए इंडस्ट्री और उससे जुड़े लोगों के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं, लेकिन इस बार एक तरह से वह टीवी इंडस्ट्री की पोल खोलती दिख रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सेलेब्रिटीज और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फलक ने इस वीडियो में क्या कहा है?

कुंडली देखकर टीवी इंडस्ट्री में दिया जाता है काम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

फलक नाज ने अपने वीडियो में कहा है कि टीवी इंडस्ट्री में अब लोगों की जन्म कुंडली देखकर काम दिया जाने लगा है। उन्होंने इंडस्ट्री के कास्टिंग के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा, "ये वीडियो उन लोगों के लिए है, जो टीवी इंडस्ट्री में ट्राई करना चाहते हैं, क्योंकि यहां एक बहुत ही चमत्कारी चीज आप लोगों के लिए शुरू हुई है। पहले आपको सीरियल्स में आपके स्किल्स और एक्टिंग टैलेंट के आधार पर काम दिया जाता था, फिर लोगों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को देखकर उन्हें काम दिया जाता था, लेकिन अब एक नया दौर शुरू हो गया है, जहां लोगों को काम देने के लिए अब उनकी जन्म कुंडली देखी जा रही है।"

कुंडली के आधार पर कर दिया जाता है रिजेक्ट

फलक नाज ने इस वीडियो में ये भी बताया कि उनके पास भी हाल ही में ऐसा ही एक कॉल आया और बताया कि एक प्रोडक्शन हाउस से उन्हें एक शो के लिए कॉल आया। प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें चैनल, कैरेक्टर और बाकी डिटेल्स बताईं, लेकिन आगे उन्हें लुक टेस्ट, मॉक टेस्ट के लिए या फिर रेफरेंस ऑडिशन के लिए बुलाने के बजाय उनसे उनकी बर्थ डेट, जगह और टाइम भेजने के लिए कहा। उन्होंने पहले ये डिटेल्स भेज दीं, लेकिन बाद में उन्हें बहुत गुस्सा आया।

यह भी पढ़ें- Chiraiya OTT Release: ट्रेंड कर रही है दिव्या दत्ता की सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया', मैरिटल रेप पर उठाती है सवाल; जानें कब और कहां देख सकेंगी?

क्या फलक नाज ने कसा एकता कपूर पर तंज?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

फलक नाज ने अपने इस वीडियो में एक हिट प्रोड्यूसर का भी जिक्र किया है, जहां शुरू से ही ऐसा होता है कि किसी एक्टर या एक्ट्रेस को कास्ट करने से पहले उनकी कुंडली देखी जाती है। उनकी बातों से लग रहा है कि वो एकता कपूर की तरफ इशारा कर रही हैं। बता दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स के बारे में पहले भी कई एक्टर्स इस तरह की बातें कर चुके हैं।

 

  

यह भी पढ़ें- 'मुझ पर काला जादू किया गया और मेरे बाल...',अनुपमा एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला दावा; जसवीर कौर ने बताया क्यों छोड़ा था CID?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Falaq Naaz

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।