'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, इस वजह से की थी दूसरी शादी; विवादों में रही है लव लाइफ

'बिग बॉस 17' के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी महजबीन ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की और हॉस्पिटल से कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।  
Updated:- 2026-05-02, 11:45 IST
Munawar Faruqui baby girl news in Hindi

Munawar Faruqui become father

बिग बॉस 17  के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर किलकारी गूंजी है। मुनव्वर दोबारा पिता बने हैं और उनकी पत्नी महजबी कोटवाला ने नन्ही परी को जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की और हॉस्पिटल से कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस मुनव्वर को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि मुनव्वर ने महजबीन से दूसरी शादी की थी और उनकी लव लाइफ काफी विवादों में रही हैं। 

मुनव्वर के घर आई नन्ही परी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

मुनव्वर फारूकी के घर किलकारी गूंजी है। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से कुछ फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, "घर बरकत आई… ब्लेस्ड, अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखें।" इन फोटोज में उनकी पत्नी बेटी को गोद में पकड़े नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर वरुण धवन, गौहर खान, अली गोनी, रीम शेख, क्रिस्टल डिसूजा और धनश्री वर्मा समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- 'जरा भी समझ नहीं...', फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला, इस बात से भड़के लोग

मुनव्वर फारूकी ने महजबीन से की थी दूसरी शादी

मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 जीतने के बाद साल 2024 में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन से दूसरी शादी की थी। महजबीन की पहले से एक बेटी है और वो दूसरी बार मां बनी हैं। मुनव्वर की पहली शादी साल 2017 में जैस्मीन से शादी की थी और दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम मिकेल है। बता दें कि जब मुनव्वर और जैस्मीन का तलाक हुआ था, तो बेटे की कस्टडी मु्नव्वर ने ली थी। मुनव्वर ने फराह खान के व्लॉग में बताया था कि उन्होंने अपने बेटे की वजह से ही दूसरी शादी की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि महजबीन से उन्हें तुरंत ही एक कनेक्शन फील हुआ था।

यह भी पढ़ें- क्या एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा? ऐश्वर्या राय बच्‍चन से भी जुड़ चुका है नाम

विवादों में रही है मुनव्वर की लव लाइफ

munawar and ayesha relation

मुनव्वर फारुकी अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। बिग बॉस 17 के दौरान आयशा खान ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी और उन्होंने मुनव्वर पर डबल डेटिंग के आरोप लगाए थे। उस समय मुनव्वर नाजिला सीताशी के साथ रिलेशन में थे, जिन्होंने बाद में लाइव आकर उनसे ब्रेकअप किया था। इसके अलावा लॉकअप शो के दौरान उनकी और अंजलि अरोड़ा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी।

मुनव्वर फारूकी हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।