Anupamaa Spoiler: अनुपमा और श्रुति का होगा आमना-सामना, मां और बेटी के बीच आएगी दरार?

सीरियल 'अनुपमा' की टीआरपी बढ़ाने के लिए फिलहाल मेकर्स काफी कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से जहां 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीआरपी लगातार टॉप पर है, वहीं 'अनुपमा' की टीआरपी में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में मेकर्स इस सीरियल की स्टोरीलाइन में नए-नए ट्विस्ट डाल रहे हैं ताकि दर्शक एक बार फिर इस शो से जुड़ पाएं। सीरियल में अनुपमा अहमदाबाद वापस आ चुकी है और वापस आते ही उसका सामना श्रुति से होने वाला है। श्रुति एक वक्त पर अनुज की मंगेतर थी और अनुपमा को छोटी अनु यानी राही से दूर करने की उसने काफी कोशिश की थी, ऐसे में उसके आने से सीरियल में तूफान आना तो तय है। अब फाइनली अनुपमा और श्रुति का आमना-सामना होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में क्या ट्विस्ट आने वाले हैं?
अनुपमा और श्रुति का होगा आमना-सामना

'अनुपमा' की स्टोरीलाइन अब थोड़ा बदलती नजर आ रही है और एक बार फिर अनुपमा के अतीत के पन्ने पलटते नजर आ रहे हैं। सीरियल में गौरव खन्ना यानी अनुज की वापसी की तरफ भी इशारा किया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। फिलहाल श्रुति और अनुपमा का आमना-सामना होने वाला है। दोनों मंदिर में टकराएंगे और यहां भीड़ में एक औरत का लॉकेट टूटकर गिर जाता है, जब अनुपमा उसे लॉकेट वापस देने जाती है, तो उसके हाथ से भी लॉकेट गिर जाता है और उसके अंदर अनुज और छोटी राही की फोटो नजर आती है। इसके बाद श्रुति और अनुपमा के बीच तकरार होती है। जहां अनुपमा के दिमाग में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, वहीं जब वो श्रुति से कहेगी कि वो जह चाहे राही से मिलने आ सकती है, पर अब वो उसकी मां या अनुपमा के साथ है, तो श्रुति उसे ताना मारते हुए कहती है कि अगर अनुपमा को राही की फिक्र होती या वो वाकई उसकी मां होती, तो राही इतना अकेला महसूस नहीं करती। बता दें कि श्रुति लंबे वक्त तक अनुज और छोटी अनु यानी राही के साथ थी और वो अनुज से शादी करन चाहती थी।
यह भी पढ़ें- लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात
क्या फिर अपनी बेटी से दूर हो जाएगी अनुपमा?
View this post on Instagram
इस नए प्रोमो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद श्रुति फिर कोई नई चाल चलकर अनुपमा और राही को दूर कर देगी। यूं थी राही के पति प्रेम के रेस्टोरेंट की वजह से राही और अनुपमा में दूरियां आ चुकी हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि श्रुति मौके का फायदा उठाकर कोई बड़ा कदम उठाएगी। सीरियल में पिछले काफी वक्त से अनुज से जुड़ी चीजें भी दिखाई जा रही हैं और इसलिए फैंस के मन में अनुज का वापसी को लेकर भी उम्मीद जग चुकी हैं। अब देखना होगा कि क्या 'Maan' के रास्ते फिर एक हो पाएंगे?
'अनुपमा' के अपकमिंग ट्विस्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।