Jennifer Barreto के सिर सजा Miss Universe 2026 का ताज, जानें कौन हुआ बाहर? देखें पूरी लिस्ट

Miss Universe 2026 Winner List: 75 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब घर की ही बेटी ने अपने ही देश में ताज अपने नाम कर लिया। जी हां, Miss Universe 2026 का खिताब Puerto Rico की Jennifer Barreto ने जीत लिया है। San Juan में हुए ग्रैंड फिनाले में 116 सुंदरियों को पछाड़कर उन्होंने यह ताज अपने सिर सजाया। वहीं India की उम्मीदें एक बार फिर अधूरी रह गईं। 19 साल की Kaziah Liz Mejo Top 12 में भी जगह नहीं बना पाईं। तो चलिए जानते हैं, इस बार कौन जीता, कौन हारा और पूरी Winner List क्या रही।
Miss Universe 2026 Winner List - कौन जीता?
Puerto Rico की Jennifer Barreto को Miss Universe 2026 का ताज पहनाया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें पिछली मिस यूनिवर्स, मैक्सिको की फातिमा बॉश (Fatima Bosch) ने क्राउन पहनाया।

image credit- instagram (muniversepr)
कौन रहा 1st और 2nd रनर अप (Runner Up Names)
Miss Universe 2026 के फिनाले में आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां Puerto Rico की Jennifer Barreto के बाद दूसरे नंबर पर Venezuela की Clara Goetz रहीं। Clara ने पूरे फिनाले में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी और आखिरी तक Jennifer को कड़ी टक्कर दी, जिसकी वजह से उन्हें 1st Runner-Up का खिताब मिला।
वहीं तीसरे नंबर पर Dominican Republic की Melissa Núñez रहीं, जिन्हें 2nd Runner-Up चुना गया। Melissa ने भी अपनी स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वास से जजों और लोगों का दिल जीत लिया।
भारत की Kaziah Liz Mejo का सफर कहां रुका?
भारत की तरफ से इस बार Keralam की 19 साल की Kaziah Liz Mejo ने हिस्सा लिया था। वो Evening Round से पहले ही बाहर हो गईं और Top 12 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। हालांकि, Kaziah ने इतिहास जरूर रचा था। वो Keralam से Miss Universe India का खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं थीं।
कौन हैं भारत की Kaziah Liz Mejo?
Kaziah Liz Mejo मूल रूप से Keralam के Mavelikkara की रहने वाली हैं, लेकिन उनका बचपन Abu Dhabi में बीता। उन्होंने वहां Emirates National School, St Joseph's School और Abu Dhabi Indian School में पढ़ाई की। फिलहाल वो बेंगलुरु में Law की पढ़ाई कर रही हैं और साथ में मॉडलिंग भी करती हैं।
क्लासिकल डांस में उन्हें 12 साल का अनुभव है। इसके अलावा वो गाना गाती हैं, वायलिन और ड्रम भी बजाती हैं। एक्टिंग और पब्लिक स्पीकिंग में भी उन्होंने हाथ आजमाया है। साल 2026 की शुरुआत में उन्होंने Miss Universe Kerala का खिताब जीता था, जिसमें वो सबसे कम उम्र की विनर बनीं।
यह भी पढ़ें- टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं भारत की काजिया लिज मेजो, मिस यूनिवर्स में केरल की संस्कृति को खूबसूरती से किया पेश
75वें एडिशन में क्या था खास?
इस बार Miss Universe का 75वां एडिशन था, इसलिए ये फिनाले और भी खास था। फिनाले Puerto Rico के San Juan में José Miguel Agrelot Coliseum में हुआ। इस साल के लिए एक खास नया ताज भी बनाया गया था। इसे George Wittels ने Paris की ज्वेलरी हाउस Maison d'OR के साथ मिलकर डिजाइन किया था। इस ताज में White Gold पर 3,150 हीरे जड़े हुए हैं।
View this post on Instagram
भारत ने कब-कब जीता है Miss Universe का ताज?
भारत ने अब तक 3 बार ये खिताब जीता है -
1994 - सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
2000 - लारा दत्ता (Lara Dutta)
2021 - हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu)
कौन हैं नई Miss Universe Jennifer Barreto?
जेनिफर बारेटो सिर्फ एक सौंदर्य रानी नहीं हैं, वो पेशे से एक रोकथाम विशेषज्ञ हैं। उनके पास शोध मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री है और मनोविज्ञान और नैदानिक सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर की डिग्री है।
जेनिफर बारेटो सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन नहीं हैं, वो पेशे से एक 'प्रिवेंशन विशेषज्ञ' हैं। उनके पास शोध मनोविज्ञान में बैचलर डिग्री है और मनोविज्ञान और क्लीनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री है।
कुल मिलाकर Miss Universe 2026 में Puerto Rico का दबदबा रहा और Jennifer Barreto ने अपने ही घर में ताज जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं India को एक बार फिर अगले साल का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Miss Universe India 2026 की विजेता Kaziah Liz Mejo? केवल 19 की उम्र में जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- instagram (muniversepr)
- Miss Universe 2026 किसने जीता?
- Miss Universe 2026 का खिताब Puerto Rico की Jennifer Barreto ने जीता है।
- Miss Universe 2026 में India की तरफ से किसने हिस्सा लिया था?
- India की तरफ से Keralam की 19 साल की Kaziah Liz Mejo ने हिस्सा लिया था।
- Miss Universe 2026 का फिनाले कहां हुआ था?
- Miss Universe 2026 का ग्रैंड फिनाले Puerto Rico के San Juan में José Miguel Agrelot Coliseum में हुआ था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।