herzindagi
lesser known facts about kajol

फेवरेट फूड से लेकर किताबें पढ़ने तक, जानिए काजोल की लाइफ से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल वह अदाकारा हैं, जिनके स्क्रीन पर आते ही फैंस उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाते। काजोल का अंदाज बॉलीवुड में सबसे अलग माना जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-04, 17:21 IST

काजोल बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी अगर काजोल किसी मूवी में केम करने जा रही होती है तो फैंस को उनका बेसब्री से इंतजार होता है। चलिए फेमस एक्ट्रेसेस काजोल की लाइफ से जुड़ी हुई कुछ खास बातें आपको बताते हैं। 

किस फिल्म से काजोल ने अपना करियर शुरू किया था?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल जब सिर्फ 16 साल की थी उस दौरान उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी। उनकी इस फिल्म से ही वह बहुत फेमस हो गई थी, लेकिन बाजीगर की सफलता के बाद काजोल ने स्कूल से ही ड्राप आउट कर दिया। काजोल बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री बानी जिन्हें नेगेटिव रोल अदा करने के बदले फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। काजोल ने दिल वाले दुल्हनिया से लेकर कुछ-कुछ होता है तक, कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 

इसे जरूर पढ़ें- काजोल और अजय देवगन की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें जानिए

खाली समय में किताब पढ़ना पसंद करती हैं काजोल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल को समाज कल्याण से जुड़ीं कार्यों को करने में काफी ज्यादा खुशी मिलती है और वह अपने खाली समय मे इन्हें किताबें पढ़ना और कविताएं लिखना काफी पसंद है। एक मीडिया इंटरव्यू के अनुसार, काजोल किताबें खरीदने में काफी खर्च भी करती हैं।(जानिए आखिर क्यों काजोल ने कभी नहीं किया गोविंदा के साथ काम)

यह विडियो भी देखें

काजोल को खाने में बेहद पसंद है यह डिश 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल को खाने में खिचड़ा बहुत पसंद है और अजय देवगन को जब भी समय मिलता है तो वह काजोल के लिए खिचड़ा बनाते भी हैं। काजोल को बातें करना भी बहुत पसंद हैं। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि हमारी शादीशुदा जिंदगी इसलिए अच्छी चली क्योंकि मैं बहुत ज्यादा बोलती हूं और अजय शांति से सुनते हैं।'

 इसे जरूर पढ़ें: काजोल ने अजय देवगन के साथ लव लाइफ, शादी और मिसकैरेज को लेकर ये अनसुनी बातें बताई

काजोल को शॉपिंग करना भी है पसंद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

अजय देवगन ने कॉफी विद करण में बताया था कि काजोल के लिए उन्हें बहुत कम खर्च करना पड़ता है और वह खुद कभी-कभार शॉपिंग करना चली जाती हैं। काजोल ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर मार्केट में शॉपिंग करना भी बहुत पसंद करती हैं। 

आपको काजोल की लाइफ से जुड़ी ये बातें कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।