Manoj Bajpayee Birthday:आखिर क्यों आया था मनोज बाजपेयी को खुदखुशी करने का ख्याल? जानें इस अनसुने किस्से के बारे में

एक्टर मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड के उन सितारों  में से एक है जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस लेख में आज हम आपको एक्टर की उन अनसुने किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।

 
Manoj Bajpayee Wife

फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुके मनोज बाजपेयी बॉलीवुड का वह सितारा है, जिसे बिहार की शान माना जाता है। 23 अप्रैल, 1969 को बिहार के बेलवा गांव में एक मामूली किसान के घर में इनका जन्म हुआ था। एक छोटे से गांव से निकालकर बॉलीवुड की दुनिया तक का सफर मनोज बाजपेयी के लिए काफी संघर्ष भरा रहा। मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार में से एक जिनके दमदार एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी है। इस लेख में आज हम आपको मनोज बाजपेयी की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

छोटी उम्र में छोड़ा था घर

बिहरा के शान मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 17 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद वह दिल्ली आकर रहने लगे। यहां से उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के जाना और वहां एडमिशन लेने के बारे में विचार किया। लेकिन एनसएडी में दाखिले के लिए 3 बार फॉर्म भरा, महर किसी कारणवश उन्हें तीन बार रिजेक्ट कर दिया गया था।

सुसाइड करने का आया था ख्याल

तीन बार मिले रिजेक्शन की वजह से मनोज बाजपेयी को ऐसा लगा कि उसका सपना टूट गया वह खुदकुशी करने वाले थे। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि इस मुश्किल दौर में उनके दोस्तों ने साथ दिया था। रात-दिन दोस्त उनके साथ रहकर उनका ख्याल रखा करते थे। एक्टर रघुवीर यादव के कहने पर मैंने बैरी जॉन की वर्कशॉप ज्वाइन की। बैरी जॉन मनोज के एक्टिंग से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने एक्टर को अपना असिस्टेंट बना लिया।

'सत्या' फिल्म ने बदली किस्मत

मुबंई आने के बाद चार सालों तक उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा था। इसके बाद महेश भट्ट के टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस शो के एक एपिसोड के 1500 रुपये मिलते थे। इस टीवी सीरियल के बाद मनोज बाजपेयी को 'सत्या' फिल्म में भिकू म्हात्रे का किरदार निभाया था। इस फिल्म से मनोज बाजपेयी को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म से मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग का ऐसा सिक्का जमाया कि आज वह दिग्गज कलाकारों में शुमार है।

इसे भी पढ़ें-एक जैसे म्यूजिक ट्यून पर रिकॉर्ड किए गए हैं बॉलीवुड के ये 10 सदाबहार गाने

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP