नाजुक है Rohit Bal की तबियत, जानिए कौन हैं यह फेमस फैशन डिजाइनर

बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल की इन दिनों तबियत काफी नाजुक चल रही हैं। ऐसे में उन्हें दिल्ली एनसीआर के अस्पताल मेदांता में एडमिट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि रोहित बल वेंटिलेटर पर हैं। इस खबर के आते ही उनके करीबी दोस्त और उनके के सदस्य काफीपरेशान नजर आ रहे हैं।
कौन हैं Rohit Bal?
रोहित बल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डिजाइनर्स की लिस्ट में शामिल हैं। रोहित बल की खास बात यह है कि वह अपने पूर्वजों की पोशाकों को आइडल मानकर ही लोगों के लिए कपड़े डिजाइन करते हैं। उनके कपड़े काफी खास होते है। वह इकलौते ऐसे डिजाइन है जो मुगल फैशन को अब भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित अपने डिजाइन के लिए केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी मशहूर है। कई बड़े सेलेब्स उनके डिजाइन का कपड़े पहने नजर आते हैं। वह भड़कीले कपड़े नहीं बल्कि कश्मीरी कपड़े बनाते हैं।
कैसे बिगड़ी रोहित बल की तबीयत

रोहित बल पिछले साल भी नवंबर में काफी बीमार हुए थे। वहीं साल 2010 में उन्हें हार्ट अटैक भी आ चुका है। साल 2010 के बाद से ही दिन- प्रतिदिन उनकी तबियत खराब होने लगी थी। अब एक बार फिर से उन्हें काफी कॉम्प्लिकेशंस का सामना करना पड़ रहा है। वह अग्नाशयशोथ नामक बीमारी से भी पीड़ित हैं। इस बीमारी का इलाज इसी साल के शुरुआत से चल रहा है।
इसे भी पढ़ें- जानिए दुनिया के 5 अनोखे Death Rituals
लाइफ स्पोर्ट पर हैं रोहित बल
खैर अब की बात करें तो इस समय उनकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अभी रोहित बल लाइफ सपोर्ट पर है। हालांकि तमाम सेलेब्स से लेकर उनके परिवार वाले उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Pitru Paksha 2023: मृत्यु के वक्त इन पांच चीजों के पास होने से मिलता है मोक्ष
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।