Death Astrology: हिन्दू धर्म में व्यक्ति के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें शास्त्रों में बताई गई हैं।
मान्यता है कि किसी के जन्म के समय या मृत्यु के वक्त अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे व्यक्ति को सुख मिलता है।
उदाहरण के तौर पर जैसे व्यक्ति के जन्म के समय या जन्म लेते ही माना जाता है उसके कान में भगवान का नाम लेना चाहिए।
ठीक ऐसे ही व्यक्ति की मृत्यु के समय भी शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति के पास कुछ चीजों को अवश्य ही रखना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मृत्यु के समय व्यक्ति के पास 5 चीजें जरूर होनी चाहिए जिससे उसे मोक्ष मिले।
तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वो पांच विशेष चीजें जिन्हें मरते हुए व्यक्ति के पास उसके घर वालों को अवश्य रखनी चाहिए।
मरते हुए व्यक्ति के पास रखें भगवद्गीता
- गरुड़ पुराण में वर्णित है कि मरते हुए व्यक्ति के पास भगवद्गीता का रखनी चाहिए।
- यहां तक कि मरते हुए व्यक्ति को भगवद्गीता का पाठ भी अवश्य ही सुनाना चाहिए।
मरते हुए व्यक्ति के पास रखें गंगाजल
- गंगाजल मोक्ष प्रदायक माना जाता है। मरते हुए व्यक्ति के आसपास गंगाजल रखना चाहिए।
- साथ ही, मृत व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा घेरने लगती है। इसलिए गंगाजल छिड़कना भी चाहिए।

मरते हुए व्यक्ति के पास रखें तुलसी
- मरते हुए व्यक्ति को के पास तुलसी दल रखने से भी उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- मरते हुए व्यक्ति के मुंह में तुलसी डालने से उसकी आत्मा को कष्ट नहीं मिलता है।

मरते हुए व्यक्ति के पास रखें कुश
- कुश के बिना ईश्वर की पूजा अधूरी है। कुश श्री विष्णु (विष्णु भगवान के छल) के रोम से उत्पन्न हुई है।
- मृत व्यक्ति के पास कुश रखने से उसे विष्णु धाम की प्राप्ति होती है।
मरते हुए व्यक्ति के पास रखें तिल
- मरते हुए व्यक्ति के पास तिल रखने से उसे श्रापित योनियों से मुक्ति मिलती है।
- साथ ही, मत्यु के बाद भगवान का धाम और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस लेख में बताई गई इन चीजों को मरते हुए व्यक्ति के पास रखने से उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसकी आत्मा श्रापित योनियों में भटकने से बच जाती है। उसे भगवान का धाम प्राप्त होता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों