Who is Vicky Jain: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन हैं करोड़ों के मालिक, जानें उनके बारे में

Vicky Jain: 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को कौन नहीं जानता। उन्होंने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की। दोनों बिग बॉस 17 के घर में कंटेस्टेंट के रूप में पहुंचे हैं। अंकिता के बारे में तो लोग जानते ही हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने कई फेमस शो में काम किया है। ऐसे में हम इस आर्टिकल में आपके लिए विक्की जैन से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।
कौन हैं विक्की जैन? (ankita lokhande husband)
View this post on Instagram
- विक्की जैन का जन्म 1986 में हुआ था और वो एक बिजनेस टाइकून हैं। मूल रूप से विक्की जैन रायपुर, छत्तीसगढ़ से हैं। वो एक बिजनेस फैमिली से संबंध रखते हैं। विक्की जैन के पिता का नाम विनोद कुमार और मां का नाम रंजना जैन है। विक्की की बहन का नाम वर्षा है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में शादी की थी।
- विक्की जैन ने स्कूली शिक्षा मुंबई से की है। ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। उन्होंने अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा विक्की ने जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए भी किया है।
इसे भी पढ़ेंः क्या आपको पता है बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का असली नाम? जानें उनके बारे में रोचक बातें
विक्की जैन क्या करते हैं? (What is Vicky Jain business)
विक्की जैन महावीर इंस्पायर समूह के प्रबंध निदेशक के पद पर हैं, जो एक बहुआयामी कपंनी है। लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, हीरे, बिजली उत्पादन, वॉशरी संचालन और कोयला व्यापार जैसे कई क्षेत्रों में यह ग्रुप काम करता है। विक्की जैन कंपनी में विज्ञापन और मार्केटिंग जैसा काम संभालते हैं
करोड़ों के मालिक हैं विक्की जैन (Vicky Jain Net Worth)
विक्की के पास मुंबई में 8 बीएचके अपार्टमेंट और 24 कैरेट गोल्ड आईफोन जैसी कई महंगी चीजें हैं। विक्की के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसे गाड़ियां शामिल हैं। इसके साथ-साथ विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) की मुंबई टाइगर्स टीम में भी अपनी हिस्सेदारी रखते हैं।
View this post on Instagram
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी
View this post on Instagram
अंकिता और विक्की जैन की मुलाकात पार्टी में हुई थी। दोनों की धीरे-धीरे बात चीज बड़ी और दोस्ती गहरी होती गई। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः ब्रेकअप का गम सह रही अंकिता लोखंडे की जिंदगी में ऐसे हुई थी विक्की जैन की एंट्री
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।