Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:02 AM IST

करोल बाग के इस लड़के ने बॉलीवुड को दी 700 से ज्यादा फिल्में, पापा की दुकान में नहीं मिला हिस्सा तो बना एक्टर

shakti kapoor struggle story: शक्ति कपूर के पिता का करोल बाद में दर्जी का काम हुआ करता था। उनके पिता की चाहत थी कि वो उनका यही बिजनेस आगे बढ़ाएं, लेकिन जवां शक्ति कपूर को पिता के इस काम में कोई इंटरेस्ट नहीं था। फिर क्या था उन्होंने फिल्मी दुनिया की तरफ कदम बढ़ाया और आज हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल है। 
Updated:- 2024-11-22, 11:36 IST
image

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर रहे हैं, जो हीरो बनकर पर्दे पर गदर काट चुके हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जो अपने खूंखार विलेन अवतार से फेमस हुए। इन्हीं में से एक ऐसा विलेन है, जो करोल बाग में रहा करता था। करोब बाग के इस लड़के को अपने पिताजी की दर्जी की दुकान में हिस्सा नहीं दिया गया, तो उसने गुस्से में एक्टिंग का रास्ता चुन लिया।

इसके बाद क्या था इस जिद्दी बच्चे ने बॉलीवुड में अपनी शैतानी और नटखट एक्टिंग से सभी को अपना कायल कर दिया। 

हम बात कर रहे हैं अपनी कॉमेडियन और विलेन का किरदार निभाने वाले मोस्ट टालेंटेड एक्टर शक्ति कपूर की। इस कॉम्बो पैकेज का फिल्मी सफर बहुत ही दिलचस्प है। बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शक्ति कपूर को अपने ही पिता बकावत करनी पड़ी थी। 

करोल बाग में थी टेलरिंग की दुकान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

शक्ति कपूर के पिता का करोल बाद में दर्जी का काम हुआ करता था। उनके पिता की चाहत थी कि वो उनका यही बिजनेस आगे बढ़ाएं, लेकिन जवां शक्ति कपूर को पिता के इस काम में कोई इंटरेस्ट नहीं था। उन्हें कुछ और काम करना था। इसके लिए उन्होंने अपने पिता से दुकान का हिस्सा मांगा, लेकिन उनके पिता इससे मुकर गए। 

पिता से नाराज हो गए थे शक्ति कपूर

हिस्सा ना मिलने पर शक्ति कपूर अपने पिता से खफा हो गए थे। इसके बाद करोल बाग की गलियों को छोड़कर उन्होंने पुणे के द फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एडमिशन लिया। 1975 में शक्ति कपूर को पहली फिल्म मिली। फिल्म साइन करते ही उन्होंने अपने घरवालों को ये खबर दी। इसके बाद वो एक के बाद कई फिल्मों में काम करते रहे और कब ये आंकड़ा 700 पार कर गया पता ही नहीं लगा। 

इसे भी पढ़ें: बचपन में अपने पापा शक्ति कपूर को सुपरहीरो समझने लगी थीं श्रद्धा कपूर, वजह थी बेहद दिलचस्प

फिल्मफेयर अवार्ड मिला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

शक्ति कपूर ने राजा बाबू, गुंडा, आंखें, कुली नंबर वन, जुड़वा, अंदाज़ अपना अपना, कर्मा, भागम भाग, हम साथ साथ हैं, इंडियन और हीरो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में उनका एक अलग अंदाज नजर आया। उनकी एक्टिंग को खूब प्यार मिला। राजा बाबू फिल्म में उनके किरदार नंदू को खूब पसंद किया गया। 'नंदू सबका बंधू' उनका ये डायलॉग सभी की जबान पर आजतक चढ़ा हुआ है। इस शानदार किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। 

बिग बॉस सीजन 5 का रहे हिस्सा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

बहुत से लोग ये नहीं जानते कि शक्ति कपूर छोटे पर्दे पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा राजा बाबू एक्टर बिग बॉस के सीजन 5 का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में वो कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। अब उनके बाद उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं और एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: सालों पहले इस फिल्म के सेट पर शक्ति कपूर को पड़े थे 3 थप्पड़, पढ़ें पूरा किस्सा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram







Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।