करिश्मा तन्ना ने अपनी एक्टिंग के बल पर रच दिया इतिहास, बुसान फिल्म फेस्टिवल में जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

28वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हंसल मेहता की स्कूप का जलवा दिखाई दिया। इस सीरीज ने बेस्ट एशियाई टीवी सीरीज का अवॉर्ड जीता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-09, 16:20 IST
karishma tanna wins the best lead actress award for Hansal mehta web series

(Busan Film Fest Awards) 28वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का दबदबा देखने को मिला। जहां पहले ही हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कूप' और करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के इस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने की जानकारी से दर्शक खुशी से झूम उठे थे। वहीं अब एक और खबर आ रही है, जिसने भारत को गौरवान्वित कर दिया है। दरअसल, हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कूप' ने बुसान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीवी सीरीज का अवॉर्ड जीत लिया है। 

डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी- 

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह सीरीज एक सच्ची घटना से प्रेरित है।

हंसल मेहता ने यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, 'हम जीत गए! बुसान में सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीवी सीरीज(टीवी सीरीज)।' हंसल ने फेस्टिवल में शामिल हुए एक विदेशी पत्रकार की पोस्ट भी शेयर की थी। साझा किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा था

मुंबई की चर्चित क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा की किताब 'बिहाइंड द बार्स इन भायखला: माय डेज इन प्रिजन' पर आधारित इस वेब सीरीज ने विदेश में भारत का सम्मान बढ़ा दिया है। जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। 

 

 

tweet

स्कूप' को सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीवी सीरीज अवॉर्ड मिला 

Karishma tanna award for scoop

दक्षिण कोरिया के बुसान में एशिया कंटेंट अवार्ड्स का आगाज हुआ था। जिसमें इस सीरीज को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में श्रेष्ठ एशियाई सीरीज और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी के लिए भी चुना गया था। जिसमें 'स्कूप' ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया। 

स्कूप से करिश्मा तन्ना ने सभी दर्शकों का दिल जीता 

Karishma Tanna wins best actress award

करिश्मा तन्ना (करिश्मा तन्ना पर्सनल लाइफ) ने स्कूप में अपनी एक्टिंग के जरिए सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज में करिश्मा ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। इससे पहले भी करिश्मा तन्ना ने टीवी शो से भी ग्लैमरस भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Bigg Boss 17 Updates: बिग बॉस के घर में इस बार होगा बड़ा धमाका, इनसाइड अपडेट्स आईं सामने

उन्होंने सभी चीजों को पीछे छोड़कर कमाल का अभिनय किया है। स्कूप में करिश्मा को कास्ट करने के बारे में हंसल मेहता ने कहा था, 'उनके कैरेक्टर और जागृति में कुछ सेम था।करिश्मा में एक भूख है और वह एक सक्षम अभिनेत्री हैं। वह चाहती हैं कि आपको पता चले कि वह अभिनय कर सकती हैं। मुझे खुशी है कि वह एक उत्प्रेरक बन सकती हैं और लोग उन्हें देख रहे हैं और उनकी बहुत सराहना कर रहे हैं।'

बुसान फिल्म फेस्टिवल में भारत का दबदबा

rocky and rani movie

आपको बता दें, 28वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का दबदबा देखा गया। जिसमें पहले ही हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कूप' और करण  करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म  'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के इस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने की जानकारी से दर्शक खुशी से झूम उठे थे। 

इसे जरूर पढ़ें - रॉकी और रानी की जोड़ी को कितना किया फैंस ने पसंद, देखें सोशल मीडिया रिएक्शन

 

'स्कूप' के लिए हुए थे 100 लड़कियों के ऑडिशन

इस सीरीज में करिश्मा तन्ना ने लीड रोल प्ले किया था। करिश्मा की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इतना ही नहीं हंसल मेहता ने एक्ट्रेस को लेकर खुलासा किया था कि, आखिर क्यों उन्होंने इस सीरीज के लिए करिश्मा तन्ना को ही क्यों चुना। पिंकविला से बातचीत में हंसल मेहता ने कहा था, करिश्मा को कास्ट करने से पहले 100 लड़कियों का ऑडिशन किया गया था। मुझे मुकेश ने 20 की लिस्ट दी थी। मैं सभी को देख रहा था। फिर मैंने करिश्मा का ऑडिशन देखा और उसे देखकर लगा की जर्नलिस्ट जागृति के किरदार के लिए यही बेस्ट हैं। 

Image Credit - Social Media 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।