लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने पर टूट गए थे आमिर, करीना से पूछा 'फिल्म नहीं चली, बात तो करेगी न मुझसे?'

Kareena Kapoor On Laal Singh Chaddha Flop: करीना कपूर खान ने अपने 25 साल के करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। 'जब वी मेट', '3 इडियट्स' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में बेबो अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वहीं, उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (2022) बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद आमिर ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 
Updated:- 2024-12-11, 17:28 IST
kareena kapoor reveals aamir khan was deeply affected after laal singh chaddha flop

Kareena Kapoor On Laal Singh Chaddha Flop: करीना कपूर खान ने अपने 25 साल के करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। 'जब वी मेट', '3 इडियट्स' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में बेबो अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। एक्ट्रेस आमिर खान के साथ 3 फिल्में कर चुकी हैं, जिसमें से 2 काफी हिट रही। वहीं, उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (2022) बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

इसके बाद आमिर ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला किया। 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज को 2 साल हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

यह भी देखें- Birthday Special: जानिए करीना कपूर के जीवन से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स

करीना ने की आमिर की तारीफ

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक राउंडटेबल चर्चा में करीना ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उनके को-स्टार आमिर खान पर इसका बहुत ही गहरा असर पड़ा। करीना ने बताया, "सबसे ज्यादा गर्व की बात है कि उन्होंने फिल्म बनाई।" एक्ट्रेस ने आमिर खान की तारीफ करते हुए उन्हें "दिग्गज और लीजेंड" कहा। एक्ट्रेस ने बताया फिल्म के फ्लॉप होने पर आमिर बुरी तरह से टूट गए थे।

आमिर ने कही करीना से ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना ने आमिर से अपनी मुलाकात को लेकर जिक्र करते हुए कहा, "आमिर ने फिल्म के फ्लॉप होने पर मुझसे कहा, "फिल्म नहीं चली अपनी, तुम मुझसे बात तो करोगी ना?" करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर को शुक्रिया भी कहा। 

करीना ने की अपने रोल की तारीफ

बातचीत में करीना ने आगे अपने रोल की खूब तारीफें कीं। एक्ट्रेस ने कहा, "फिल्म लाल सिंह चड्ढा में मेरे किरदार रूपा ने मुझे वो सब दिया, जो सिंघम अगेन नहीं दे सकी।" शबाना आजमी ने करीना से अपने किरदार रूपा के बारे में डिटेल में बताने कहा। इस पर एक्ट्रेस बोलीं, "रूपा का किरदार बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया था। इस रोल ने मुझे मेरा हुनर दिखाने का एक मौका दिया।"

प्रेग्नेंट थी करीना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इस फिल्म की शूटिंग के वक्त एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंट थीं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि जब उनकी फिल्मी 60% शूटिंग हो चुकी थी, तब उन्होंने आमिर को बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। आमिर ने भी उनकी खूब मदद की और कहा, "मैं तुम्हारे लिए खुश हूं। हम सभी तुम्हारा इंतजार करेंगे और साथ में फिल्म खत्म भी करेंगे।"

यह भी देखें- करीना कपूर ने ये खूबसूरत सेल्फी शेयर कर नेचुरल लुक में रहने के लिए किया इंस्पायर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।