Thu Oct 8, 2026 | Updated 11:03 AM IST

'मेरी जिंदगी नरक बन जाती...', जब रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरों पर जया बच्चन ने दिया था यह जवाब

अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा और दोनों के अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में आज भी सुनने को मिल जाते हैं। एक बार जया बच्चन ने इन दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था।
Updated:- 2026-10-08, 09:05 IST
jaya bachchan on amitabh bachchan rekha affair said if i took it seriously my life would have been hell

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 50 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन आज भी कभी पुराने इंटरव्यूज, कभी अवॉर्ड फंक्शन, कभी किसी रियलिटी शो तो कभी बस यूं ही फिल्मी गलियारों में रेखा और अमिताभ के रिश्ते का जिक्र हो ही जाता है। एक वक्त पर दोनों के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में जोरों पर थे। साल 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' में रेखा और अमिताभ पहली बार साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट हुई और रियल लाइफ में भी इनका नाम साथ जुड़ने लगा। कहा जाता है कि इसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और जिसकी भनक जया बच्चन को भी थी। इन खबरों पर एक वक्त पर जया बच्चन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

मेरी जिंदगी नरक बन जाती...

अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़े कई ऐसे किस्सों का जिक्र होता रहा है, जिनमें से कुछ बिल्कुल सच थे और कुछ सिर्फ कोरी अफवाहें। जया बच्चन ने साल 2008 में पीपुल मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था, "अगर ऐसा होता तो वो मेरे साथ नहीं बल्कि कहीं और होते...दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट रही थी और ये ठीक भी है, इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मीडिया ने अमित जी का नाम हर एक्ट्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश की है। अगर मैंने इसे गंभीरता से लिया होता और उन सभी बातों पर यकीन किया होता, तो मेरी जिंदगी नरक बन जाती।"

rekha amitabh movies

दोनों के साथ काम करने से नहीं है कोई दिक्कत

जया बच्चन ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि उन्हें रेखा और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, साल 1981 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। बता दें कि इस फिल्म में रेखा, जया बच्चन और अमिताभ तीनों साथ नजर आए थे और इसकी कहानी उनकी रियल लाइफ के लव ट्रांयगल के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

यह भी पढ़ें- 'अमिताभ और रेखा का लव सीन देखकर जब निकल पड़े थे जया के आंसू...', इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

साल 1973 में हुई थी अमिताभ और जया की शादी

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साल 1973 में शादी की थी। बता दें कि उस वक्त जया और रेखा के बीच अच्छी दोस्ती थी और रेखा, जया बच्चन को प्यार से 'जीजी बाई' कहकर बुलाती थीं। यहां तक कि अमिताभ और जया की शादी में न बुलाए जाने पर रेखा ने नाराजगी भी जाहिर की थी।

zanjeer film amitabh and jaya

यह भी पढ़ें- 'अगर वो मेरी पीठ पीछे...', जब अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर पर जया बच्चन ने कही थी ये बात, तलाक की बात पर बिग बी ने दिया था जवाब


'फिल्मी गलियारों से' सीरीज में हम बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्मों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।