'अगर वो मेरी पीठ पीछे...', जब अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर पर जया बच्चन ने कही थी ये बात, तलाक की बात पर बिग बी ने दिया था जवाब

अमिताभ बच्चन और रेखा की कहानी हमेशा सुर्खियों में रही है। कहा जाता है कि अमिताभ और जया की शादी के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और इस वजह से अमिताभ और जया का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। एक वक्त पर जया बच्चन ने खुद इस बारे में खुलकर बात की थी।
Updated:- 2026-03-26, 10:12 IST
 Amitabh Jaya and Rekha Kisse

कहते हैं कि कुछ कहानियां मुकम्मल नहीं हो पाती हैं, पर दो नाम कई बार इस तरह जुड़ते हैं कि एक की बात होते ही दूसरे का जिक्र अपने आप होने लगता है। अमिताभ और रेखा भी दो ऐसे ही नाम हैं। इन दोनों के अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में सालों से गूंजते रहे हैं। रेखा तो कई इंटरव्यूज में अमिताभ के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। एक रियलिटी शो में भी शादीशुदा इंसान से प्यार करने की बात चली थी, तो रेखा अपना नाम लेती नजर आई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने बात घुमाने की कोशिश की थी, लेकिन ये क्लिप खूब वायरल हुई थी। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साल 1973 में शादी की थी और इसके कुछ साल बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की चर्चा फिल्मी मैगजीन से लेकर इंडस्ट्री के गलियारों में होने लगी थी। कहा जाता है कि उस वक्त रेखा और अमिताभ की बढ़ती नजदीकियों के कारण अमिताभ और जया के बीच दूरियां आने लगी थीं। इस बात पर जया बच्चन ने भी रिएक्ट किया था।

अमिताभ और रेखा के रिश्ते पर जया बच्चन ने दिया था ये रिएक्शन

when jaya bachchan talked about amitabh and rekha relationship

यूं तो अस्सी के दशक में जया बच्चन ज्यादातर इंटरव्यूज में अमिताभ और रेखा के बारे में बात करने से बचती थीं या दोनों के रिश्ते से इनकार करती थीं, लेकिन यासिर उस्मान की लिखी किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में जया के एक स्टेटमेंट का जिक्र है, जो उन्होंने अमिताभ और रेखा के रिश्ते पर दिया था। उन्होंने कहा था, "मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है, जिसे जो कहना है कहने दो...उन्होंने (अमिताभ बच्चन) ने मुझसे वादा किया है और अगर उन्हें किसी और से प्यार है, तो उन्हें इसे स्वीकारने की हिम्मत रखनी होगी। बाकी अगर वो मेरे पीठ पीछे चोरी से कुछ कर रहे हैं, तो ये उनकी दिक्कत है...मेरा इससे लेना-देना नहीं है। उन्हें इसके साथ जीना होगा और अपनी अंतरात्मा की आवाज के साथ जीना होगा।" बता दें कि इस किताब में इस बात का भी जिक्र है कि अमिताभ ने साफ शब्दों में कहा था कि वो कभी भी जया से तलाक नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें- 'अमित मेरे ही रहेंगे...', जया बच्चन की इस एक लाइन ने तोड़ दिया था अमिताभ और रेखा का रिश्ता, एक्ट्रेस ने जवाब में कही थी ये बात

चर्चा में रहा था रेखा और अमिताभ का अफेयर

when jaya bachchan talked about amitabh and rekha relationship and rift in her married life

70 और 80 के दशक में जहां रेखा और अमिताभ की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट हो रही थी, वहीं दोनों के बीच की नजदीकियों की खबरें भी जोर पकड़ रही थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही थी और इनके अफेयर की चर्चा भी जोरों पर थी। उस वक्त पर कई इंटरव्यूज में जया बच्चन की बातों से ये कयास भी लगाए गए कि उनके और अमिताभ के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। रेखा और अमिताभ आखिरी बार यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में जया बच्चन भी थीं। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी जया, अमिताभ और रेखा के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। इस फिल्म में एक सीन है, जहां जया और रेखा के बीच फिल्म में किरदार रहे (अमिताभ) के बारे में बात करते दिखाया गया है और इस सीन के डायलॉग्स काफी हद तक इनकी असल जिंदगी से जुड़े हुए लगते हैं।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात


रेखा और अमिताभ दो ऐसे नाम हैं, जो आज भी अक्सर साथ लिए जाते हैं। इनका रिश्ता भले ही मुकम्मल नहीं हो सका, लेकिन इनके किस्से सुनना फैंस को बहुत पसंद आता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।