'अमिताभ और रेखा का लव सीन देखकर जब निकल पड़े थे जया के आंसू...', इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

रेखा और अमिताभ की जोड़ी फिल्मी परदे पर जितनी हिट रही, उतना ही इनका अफेयर भी चर्चा में रहा। कहा जाता है कि फिल्मी परदे पर इनका एक रोमांटिक सी देखकर जया बच्चन की आंखों में आंसू आ गए थे।
Updated:- 2026-05-23, 15:38 IST
Jaya Bachchan reaction Rekha Amitabh scene

जब बॉलीवुड की हिट रोमांटिक जोड़ियों का जिक्र होता है, तो रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम जरूर लिया जाता है। इन दोनों ने फिल्मी परदे पर प्यार के कई रंग बिखेरे और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं निजी जिंदगी में भी इनका रिश्ता खूब चर्चा में रहा। कहा जाता है कि जया संग शादी के बाद अमिताभ और रेखा के बीच प्यार परवान चढ़ा था और इसकी वजह से अमिताभ की मैरिड लाइफ में खटास आने लगी थी। रेखा आज भी इंटरव्यूज से लेकर रियलिटी शोज तक, किसी भी जगह अमिताभ के लिए अपना प्यार दिखाने से गुरेज नहीं करती हैं। साल 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' में रेखा और अमिताभ पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ में 9 फिल्मों में काम किया है और कई बार परदे पर दोनों रोमांस करते नजर आए हैं। कहा जाता है कि एक बार अमिताभ और रेखा का लव सीन देखकर जया बच्चन की आंखों में आंसू आ गए थे। इसका जिक्र खुद रेखा ने एक इंटरव्यू में किया था। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

रेखा ने जया बच्चन को लेकर किया था चौंकाने वाले खुलासा

jaya rekha and amitabh

रेखा ने साल 1978 में स्टारडस्ट को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में उन्हें और अमिताभ को ऑनस्क्रीन रोमांस करते देख जया बच्चन की आंखों में आंसू आ गए थे। रेखा ने कहा था, "यह काफी पुरानी बात है...बच्चन परिवार फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का ट्रायल शो देखने आया था और मैं उन्हें प्रोजक्शन रूम से देख रही थीं...जया आगे की रो में बैठी थीं और अमिताभ अपने माता-पिता के साथ पीछे वाली रो में बैठे थे। उस दौरान जब परदे पर मेरा और उनका लव सीन आया, तो मैं जया बच्चन को रोते हुए देखा था।" बता दें कि इस बात को लेकर जया या अमिताभ ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें- 'हमारे मामले में तलाक...', जब रेखा संग अफेयर की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने दिया था जया से अलग होने पर बयान, शादी में तनाव पर कही थी ये बात

'सिलसिला' में आखिरी बार परदे पर साथ नजर आए थे अमिताभ-रेखा

rekha amitabh movies

रेखा और अमिताभ साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'सिलसिला' में आखिरी बार साथ नजर आए थे। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की कहानी काफी हद तक इनकी निजी जिंदगी से प्रेरित मानी जाती है और कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सेट पर रेखा और जया एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे। हालांकि, रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

रेखा और अमिताभ बेशक कभी साथ न हो सके, लेकिन दोनों के किस्सों का जिक्र सालों से होता आया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।