Thu Sep 17, 2026 | Updated 01:27 PM IST

जान से मारने की धमकी मिलने पर डिप्रेशन में चली गई थी यह एक्ट्रेस, बिग-बॉस के बाद मिला था हेट

Jasmin Bhasin Opens Up About Receiving Death Threats: हाल ही में एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने बिग-बॉस के बाद के अपने स्ट्रगल का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लोग जान से मारने की धमकी देते थे और उनसे नफरत करने लगे थे। आइए जानें, जैस्मिन भसीन की कहानी...
Updated:- 2025-04-02, 11:43 IST
Jasmin Bhasin Opens Up About Receiving Death Threats

Jasmin Bhasin Depression Story: जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस ने कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। अपने काम के बल पर जैस्मिन ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। एक्ट्रेस कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। धीरे-धीरे जैस्मिन अब पंजाबी इंडस्ट्री में शिफ्ट हो रही हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज भी की हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में अपने सबसे मुश्किल वक्त के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे बिग बॉस के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की भी धमकियां मिलने लगी थीं। 

यह भी देखें- कौन हैं जैस्मीन वालिया, जिनका जुड़ रहा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग नाम?

जान से मारने की मिली थी धमकी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने अपने डिप्रेशन को लेकर खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हे उनके कपड़ों के लिए भी ट्रोल किया गया। इसी इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस की जर्नी को लेकर भी बात की। जैस्मिन ने खुलासा किया कि बिग-बॉस करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "लोगों का हेट था वो। मुझे जान से मारने की धमकी दी। मुझे लगता है हर कंटेस्टेंट के साथ ऐसा होता होगा। जैसे आपके फैन कह सकते हैं कि तूने उसके साथ ऐसा किया, तो हम तूझे उठा लेंगे। मुझे कई ईमेल और कमेंट आए, जिसमें बहुत ही गंदी-गंदी बातें लिखी थीं।"

लोगों से मिलने लगा था हेट

जैस्मिन ने आगे बताया, "लोग मेरे बारे में लिखते थे। तूं तो ऐसी है वैसी है। तेरे साथ ऐसा ही होना चाहिए। मुझे इन सब चीजों से बहुत डर लगने लगा था। आप मेंटली इससे डिस्टर्ब हो जाते हो। मैं इससे काफी परेशान हो गई थी। मुझे यही समझ नहीं आता था कि मैंने ऐसा क्या ही कर दिया है, जो लोग मुझसे इतनी नफरत करने लगे हैं। इतनी गंदी बातें बोलते हैं।"

डिप्रेशन में चली गई थीं जैस्मिन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

जैस्मिन भसीन ने आगे बताया कि इन सभी बातों का उन पर काफी बुरा असर पड़ा। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे इन सभी बातों से डिप्रेशन हो गया था पीटीएसडी। बिग-बॉस में हम दुनिया से अलग होते हैं। बिग बॉस जैसे शो में आपके साथ बहुत इमोशनली अप्स एंड डाउन्स होते हैं। शो से बाहर आते ही आपको कंफर्ट जोन चाहिए होता है। मैं अकेली रहती हूं, तो मैं बाहर आकर सिर्फ नेगेटिविटी थी। इसकी वजह से मेरी मेंटल हेल्थ बहुत इफेक्ट हुई।"

यह भी देखें- Jasmin Bhasin Saree Looks: जैस्मिन भसीन के इन ग्लैमरस साड़ी लुक्स को रिक्रिएट करके खुद को बनाएं स्टाइलिश, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।