'मुश्किल था उनके साथ फ्लर्ट करना' मुमताज को बहुत पसंद था यह एक्‍टर, गर्लफ्रेंड के चक्‍कर में नहीं बन पाई बात

70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जितेंद्र पसंद थे, लेकिन उनके साथ फ्लर्ट करना मुश्किल था। शोभा कपूर की मौजूदगी और जितेंद्र की कमिटेड रिलेशनशिप के कारण यह प्रेम कहानी कभी आगे नहीं बढ़ सकी।
Updated:- 2026-06-22, 15:08 IST
 old bollywood gossip

70 के दशक में भारतीय सिनेमा पर राज करने वाली मुमताज, उस दौर में केवल अपनी अदाकारी की वजह से नहीं बल्कि अपने अफेयर्स के चलते भी बहुत लोकप्रिय थीं। मुमताज इतनी ज्‍यादा खूबसूरत थीं कि जिस एक्‍टस के साथ वो काम कर लेती थीं, उसके साथ उनकी बॉन्डिंग अच्‍छी हो जाती थी और फिर उनका नाम भी उस एक्‍टर के साथ जोड़ा जाने लग जाता था।

मुमताज का नाम सबसे ज्‍यादा राकेश खन्‍ना और जितेंद्र के साथ जोड़ा गया था। एक मीडिया इंटरव्‍यू में मुमताज ने इस बात का खुलासा भी किया था। खासतौर पर जब मुमताज से जितेंद्र के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा, "बहुत मुश्किल था जितेंद्र के साथ फ्लर्ट करना , रिलेशनशिप में आना तो बहुत दूर की बात थी। "

bollywood romance

फिल्‍म 'खिलौन' के सेट पर दोनों आए थे करीब

भारतीय सिनेमा की कुछ आइकॉनिक फिल्‍मों में से एक रही फिल्‍म 'खिलौना' में मुमताज का आना इत्‍तेफाक ही कहा जाएगा। मुमताज से पहले यह रोल शर्मीला टैगोर और वहीदा रहमान को ऑफर हुआ था, वहीं संजीव कुमार का रोल, एक्‍टर गुरु दत्‍त को सोच कर लिखा गया था। फिल्‍म में इन तीनों में से कोई काम नहीं कर पाया। गुरु दत्‍त का अचानक निधन हो गया और वहीदा और शर्मीला दोनों ने ही फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया। बाद में रंजीव कुमार और मुमताज को फिल्‍म ऑफर हुई और रिलीज होने के बाद यह सुपरहिट हो गई। फिल्‍म की शूटिंग के दौरान मुमताज और जितेंद्र के बीच करीबियां बढ़ी। दोनों ने इस फिल्‍म के बाद कई सारी फिल्‍में साथ की। दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे, मगर कोई बात नहीं बनी क्‍योंकि जितेंद्र पहले से ही शोभा कपूर के साथ कमिटेड थे।

यह भी पढ़ें- 'लोग सोचने लगे थे हमारा अफेयर है...', जब मुमताज ने राजेश खन्ना संग रिश्ते पर की थी खुलकर बात; बोलीं- वो कभी मेरे चेहरे पर तो कभी...

क्‍यों अधूरी रह गई मुमताज और जितेंद्र की लव स्‍टोरी?

मुमताज ने इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि कैसे जितेंद्र का किसी भी एक्‍ट्रेस के साथ बात तक करना मुश्किल था। वह कहती हैं, "जितेंद्र की गर्लफ्रेंड, जो अब उनकी पत्‍नी हैं, लगभग हर दिन ही सेट पर मौजूद रहती थीं। जितेंद्र को लेकर उनका पजेसिव नेचर कभी भी किसी एक्‍ट्रेस को उनके पास नहीं फटकने देता था।"

bollywood stars relationship

केवल मुमताज ही नहीं, बल्कि और भी कई एक्‍ट्रेस थीं जिनको लेकर शोभा कपूर को लगता था कि जितेंद्र से उनकी दोस्‍ती प्‍यार में बदल सकती हैं। एक बार तो ऐसा हो भी गया था। जितेंद्र की शादी लगभग हेमा मालिनी से तय हो गई थी। मगर शोभ कपूर ने उस शादी को तुड़वा दिया था, फिर बाद में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी कर ली और 1974 में जितेंद्र ने भी शोभ कपूर से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- 'मुझे देखकर मुंह बनाया करती थीं...', मुमताज से जलने लगी थीं राजेश खन्ना की फीमेल फैंस, एक्ट्रेस ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा

इस तरह से मुमताज के साथ उनका रोमांस केवल सिल्‍वर स्‍क्रीन तक ही सीमत रह गया। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।