'मुझे देखकर मुंह बनाया करती थीं...', मुमताज से जलने लगी थीं राजेश खन्ना की फीमेल फैंस, एक्ट्रेस ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। 1969 से 1975 के बीच उनका स्टारडम पीक पर था और उनके लिए फीमेल फैंस की दीवानगी अलग लेवल पर थी। कहा जाता है कि लड़कियां उनकी फिल्म थियेटर्स में देखने से पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर जाती थीं और उन्हें खून से चिट्ठियां लिखा करती थीं। राजेश खन्ना की गाड़ी जहां से गुजरती थीं, फैंस की 'किस' से सफेद गाड़ी लाल हो जाया करती थी। क्या आपको पता है कि जहां एक तरफ राजेश खन्ना को उनकी फीमेल फैंस बेइंतहा मोहब्बत करती थीं, वहीं वो उनकी को-स्टार मुमताज से चिढ़ती थीं। इस बात का जिक्र खुद मुमताज ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?
मुमताज से क्यों चिढ़ने लगी थीं राजेश खन्ना की फैंस?
राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी सुपरहिट रही थी और इन्होंने कई हिट फिल्मों में साथ में काम किया था। मुमताज ने साल 2025 में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उनकी और राजेश खन्ना की केमिस्ट्री पर बात की थी और बताया था कि एक्टर की फीमेल फैंस उनसे चिढ़ने लगी थीं। उन्होंने कहा था, "जब हम आउटडोर शूटिंग करते थे, तो वे (फीमेल फैंस) मुझे देखकर मुंह बनाती थीं। वे मुझे कभी पसंद नहीं करती थीं, वे इस बात से जलती थीं कि मुझे उनके साथ रोमांस करने का मौका मिला। महिलाएं शेयर करना पसंद नहीं करतीं... वे ईर्ष्या करती थीं... और ऐसा नहीं है कि मुझे उनकी एक झलक पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। हम पड़ोसी थे। मैं अपनी खिड़की से बाहर देखती थी और उनके घर के बाहर 10,000 महिलाओं को खड़ा पाती थी। मैं सोचती थी, 'बाप रे काका, यह तो प्रॉब्लम हो गई है'। वे वहां खड़ी रहती थीं, हजारों की तादाद में।"
इन फिल्मों में नजर आई है राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी
राजेश खन्ना और मुमताज से 'आपकी कसम', 'रोटी, 'बंधन', 'प्रेम कहानी', 'सच्चा झूठा', 'दो रास्ते' और 'अपना देश' जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों ने तकरीबन 15 फिल्मों में साथ काम किया और सभी हिट रहीं। मुमताज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि लोगों को लगने लगा था कि उनका और मुमताज का अफेयर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।