'लोग सोचने लगे थे हमारा अफेयर है...', जब मुमताज ने राजेश खन्ना संग रिश्ते पर की थी खुलकर बात; बोलीं- वो कभी मेरे चेहरे पर तो कभी...

राजेश खन्ना और मुमताज की गिनती बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में होती है। मुमताज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि राजेश खन्ना की फीमेल फैंस उनसे जलने लगी थीं और यहां तक कि उन दोनों की केमिस्ट्री देखकर कई लोगों को लगता है कि उनका अफेयर चल रहा है।
Updated:- 2026-06-03, 01:44 IST
image

राजेश खन्ना और मुमताज की गिनती हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक जोड़ियों में की जाती है। राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी और खासकर लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं। यूं तो परदे पर उनकी जोड़ी कई एक्ट्रेसेस के साथ जमी लेकिन मुमताज की बात ही और कुछ और थी। ये जोड़ी लगभग 15 फिल्मों में नजर आई और वो सभी फिल्में हिट रहीं। मुमताज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि राजेश खन्ना की फीमेल फैंस उनसे चिढ़ने लगी थीं क्योंकि उन्हें अच्छा नहीं लगता था कि वो राजेश खन्ना के संग रोमांस कर रही हैं। एक बातचीत के के दौरान एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना और उनकी पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया था और काका संग उनके बॉन्ड के बारे में भी बात की थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

ऐसे हुई थी राजेश खन्ना और मुमताज की दोस्ती

rajesh khanna movies

मुमताज ने एक लीडिंग रेडियो स्टेशन को दिए इंटरव्यू में उनके और राजेश खन्ना के बॉन्ड के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना और उन्हें साथ में पहली फिल्म 'दो रास्ते' मिली थी और इससे पहले वो राजेश खन्ना को नहीं जानती थीं। एक्ट्रेस ने बताया था उन्हें बताया गया कि राजेश खन्ना नाम के हीरो के साथ उन्हें काम करना है, तो उन्होंने मजाक में कहा था कि पहले उनसे तो पूछो कि उनको मेरे साथ काम करना है या नहीं। इसके बाद धीरे-धीरे वो दोनों दोस्त बन गए।

लोगों को लगने लगा था हमारा अफेयर है

मुमताज ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया था कि उनका और राजेश खन्ना का बॉन्ड इतना मजबूत हो गया था, दोनों की केमिस्ट्री परदे पर तो अच्छी थी है, लेकिन सेट पर भी उनकी दोस्ती मशहूर थी और लोगों को लगने लगाथा कि उनका अफेयर है। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना कभी उनके हिप्स पर मार देते थे, कभी नाक को नाक से छू लेते थे तो कभी गालों पर कुछ लगा देते थे। दोनों की टाइमिंग ऐसी हो गई थी कि सबको लगने लगा था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। कई लोग कहते थे कि मुमताज और काका एक-दूसरे से जैसे चिपकते हैं, वैसे कोई नहीं चिपकता है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे देखकर मुंह बनाया करती थीं...', मुमताज से जलने लगी थीं राजेश खन्ना की फीमेल फैंस, एक्ट्रेस ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा

इन फिल्मों में साथ किया है काम

rajesh khanna movies

मुमताज और राजेश खन्ना ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया इस जोड़ी ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिनमें से आठ फिल्में लगातार सुपरहिट रही थीं। बता दें कि ये जोड़ी 'रोटी', 'बंधन', 'प्रेम कहानी', 'सच्चा झूठा', 'आपकी कसम', 'दो रास्ते' और 'अपना देश' जैसी फिल्मों में साथ नजर आई।

 

यह भी पढ़ें- 'आपने आशा भोसले को नहीं बढ़ने दिया आगे?', जब लता मंगेशकर ने दिया था इस सवाल का जवाब, बहनों के बीच अनबन को लेकर भी कही थी बड़ी बात


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।