haryanvi singer raju punjabi

Raju Punjabi Songs: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का हुआ निधन, इन गानों से मिली थी शोहरत

हरियाणा के सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया है। आज हम आपको उनके कुछ फेमस गानों के बारे में बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-08-24, 16:09 IST

Raju Punjabi Songs: हरियाणा के सिंगर राजू पंजाबी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि खबर आ रही है कि उनका निधन मंगलवार सुबह 4 बजे हुआ है। बता दें कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज हम आपको बताएंगे कि उन्हें किन गानों के कारण शोहरत हासिल हुई थी।

राजू पंजाबी को किस गाने से मिली थी लोकप्रियता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raju Punjabi (@rajupunjabiofficial)

 

बता दें कि राजू पंजाबी के कई हरियाणवी गाने सुपरहिट साबित हुए हैं। दर्शक सपना चौधरी और राजू पंजाबी की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते थे। आपने 'देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रे' तो सुना ही होगा। इस गाने को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस गाने को यूट्यूब पर 231 मिलियन लोगों ने देखा है। इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके अलावा 'लाड पिया के' गाने को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस गाने में सपना चौधरी भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी थी।

राजू पंजाबी के फेमस गाने की लिस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raju Punjabi (@rajupunjabiofficial)

  • लास्ट पैग
  • अच्छा लागे से
  • हवा कसूती
  • दयाराम की हीरो
  • फेयर लवली

इसे जरूर पढ़ें- स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर कान्स तक, जानिए सपना चौधरी की प्रेरणादायक कहानी

राजू पंजाबी ने शेयर किया आखिरी गाना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pardeep Boora (@pardeepboora03)

 

राजू पंजाबी की मौत से उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है। कुछ दिन पहले ही राजू पंजाबी ने अपना आखिरी गाना 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था' रिलीज किया था। 12 अगस्त को इस गाने को रिलीज किया गया, गाना रिलीज के समय भी  सिंगर अस्पताल में ही थे।

इसे जरूर पढ़ें- ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।