Tue Sep 15, 2026 | Updated 06:54 PM IST

Google Year in Search 2023: इस साल शादी के बंधन में बंधी ये एक्ट्रेस, देखें खूबसूरत ब्राइडल लुक

famous celebrity brides 2023: साल 2023 में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शादी की। इस आर्टिकल में जानें इन फेमस सेलिब्रिटी ब्राइड्स के बारे में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-05, 15:59 IST
celebrity brides

famous celebrity brides 2023: बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस इस साल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। फिर चाहे कृष्णा मुखर्जी हो परिणीति चोपड़ा। फैंस को सेलेब्स का ब्राइडल लुक बहुत पसंद आया। ऐसे में हम भी आपके लिए कुछ फेमस एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक लेकर आए हैं। 

टीवी एक्ट्रेस 

कृष्णा मुखर्जी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Krishna Mukherjee (@krishna_mukherjee786)

कृष्णा मुखर्जी ये हैं मोहब्बते जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों ने शादी की फोटोज और वीडियोज को भी पसंद किया। शादी के लिए उन्होंने काफी खास लुक चुने। कृष्णा मुखर्जी के साथ-साथ उनके हस्बैंड को भी फैंस को बहुत पसंद आए थे। 

इसे भी पढ़ेंः Wedding Trends 2023: इस साल इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए ये वेडिंग ट्रेंड्स, जानें कैसे हैं खास

मानवी गागरू 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maanvi Gagroo (@maanvigagroo)

फोर मोर शॉर्ट्स जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी मानवी गागरू भी इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के लिए उन्होंने रॉयल लुक को चुना था. जिसमें वो किसी अप्सरा जैसी नजर आ रही थीं। 

श्रीजिता डे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sreejita De Blohm-Pape (@sreejita_de)

टेलीविजन अभिनेत्री श्रीजिता डे ने 1 जुलाई, 2023 के दिन शादी की। श्रीजिता डे को 'बिग बॉस 16' और 'उतरन' 'तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। श्रीजिता   डे ने शादी के लिए व्हाइट गाउन चुना था। 

मसाबा गुप्ता

नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइन मसाबा गुप्ता भी इस साल शादी के बंधन में बंधी हैं। उनका ब्राइडल लुक अन्य ब्राइड्स से बहुत अलग और खूबसूरत था। 

बॉलीवुड सेलेब्स

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधी है। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग डे के लिए बहुत मिनिमल लुक को चुना था। राजस्थान के खूबसूरत वेन्यू में परिणीती शादी के दिन किसी परी जैसी दिख रही थीं। 

कियारा आडवाणी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

बहुत कम समय में लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाली कियारा आडवाणी को कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक खूबसूरत ऑउटफिट चुना है, जिसमें वो परी जैसी लग रही थीष 

अथिया शेट्टी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की अटकले भी इस साल खत्म हुई, जब दोनों ने शादी की। दोनों ने फार्म हाउस में शादी की थी, जिसमें दोस्त और परिवार के सदस्य पहुंचे थे। आथिया शेट्टी अपनी शादी में किसी परी जैसी खूबसूरत लग रही थीं   

स्वरा भास्कर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साल 2023 में शादी की। सपा नेता फहद अहमद यूपी में कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ वो समाजवादी पार्टी की युवा इकाई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। स्वरा और फहद की एक बेटी भी है, जिसकी फोटोज और वीडियोज स्वरा फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।  

शिवालिका ओबेरॉय   

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shivaleeka Oberoi Pathak (@shivaleekaoberoi)

खुदा हाफिज जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी शिवालिका ओबेरॉय ने साल 2022 में सगाई की थी। इस साल फरवरी में एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधी। उनके हसबैंड अभिषेक पाठक कई बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ेंः राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी समेत इन नामी हस्तियों ने की इस साल सगाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।