Tue Sep 15, 2026 | Updated 07:38 PM IST

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी समेत इन नामी हस्तियों ने की इस साल सगाई

<p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr"><span class="selectable-text copyable-text">साल 2023 में कुछ नामी हस्तियों ने अपने पार्टनर संग की सगाई, चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन सेलेब्स का नाम शामिल हैं।</span> <p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr">&nbsp;
Updated:- 2023-12-04, 14:46 IST
celebrity engagements of

साल 2023 ख़त्म होने में कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में इस साल के खत्म होने से पहले हम आपको बताएंगे इस साल क्या कुछ ख़ास हुआ है। साल 2023 कुछ मशहूर हस्तियों के लिए काफ़ी ख़ास रहा है। किसी ने इस साल अपने पार्टनर संग शादी की है तो वहीं किसी ने इस साल अपने पार्टनर संग सगाई करके सभी को हैरान कर दिया है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन- किन मशहूर हस्तियों का नाम शामिल हैं।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Merchantfp (@radhikamerchant.real)

 

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 19 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की थी। उन्होंने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद सगाई करने का फ़ैसला किया। अगले साल की शुरुआत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सगाई के तरह ही कपल अपनी शादी भी काफी ग्रैंड तरीके से करने का प्लान कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि राधिका और अनंत एक दूसरे के बचपन से जानते हैं। हालांकि, शुरुआत में दोनों दोस्त थे। धीरे- धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब कपल जल्द ही शादी करेंगे। जिसका उनके फैंस को काफ़ी समय से इंतज़ार है।

वेंकटेश अय्यर और श्रुति रागुनाथन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वेंकटेश अय्यर ने इसी साल सगाई की है। वेंकटेश अय्यर ने अपनी सगाई की ख़बर के साथ ही सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अय्यर आईपीएल के अलावा भारतीय टीम के लिए भी खेलते हुए नज़र आ चुके हैं। केकेआर ऑलराउंडर के होने वाली पत्नी का नाम श्रुति रागुनाथन है। श्रुति रागुनाथन का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है इसलिए उनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं हैं। रिपोर्ट्स के माने तो श्रुति बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में वर्किंग हैं।

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant-Anant Ambani: राधिका और अनंत की लव स्टोरी है बेहद खास, देखें खूबसूरत फोटोज

प्रसिद्ध कृष्णा और रचना

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इसी साल रचना संग सगाई की थी। कृष्णा ने अपनी मंगेतर की ख़ास तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए शेयर की थी। सोशल मीडिया पर कपल को लोगों ने जमकर बधाइयां दी थी। फोटो में रिंग सेरेमनी के बाद प्रसिद्ध अपनी मंगेतर रचना को उठाते हुए नज़र आ रहे हैं। कपल की इस तस्वीर को फैन ने काफी ज्यादा पसंद किया था। भारतीय तेज गेंदबाज के अगर ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें, तो वह इस लीग में 51 मैच खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: राधिका मर्चेंट से लेकर नीता अंबानी तक, देखें कितनी खास है अंबानी महिलाओं की इंगेजमेंट रिंग

प्रकृति नौटियाल और वंदित शाह

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Prakriti Nautiyal (@prakritikasparsh)

 

अभिनेत्री प्रकृति नौटियाल, जिन्हें आखिरी बार फिल्म बैरिस्टर बाबू में देखा गया था। 29 नवंबर को अभिनेत्री ने देहरादून यानी की अपने होम टाउन में सगाई की थी। वंदित शाह मुंबई का रहने वाला एक शेयर व्यापारी है। कपल ने काफ़ी सिंपल तरीक़े से सगाई की है। उनकी सगाई समारोह में केवल कपल के करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल थे।  कपल साल 2024 के शुरुआत में ही शादी करने का प्लान बना रहे हैं। अपनी सगाई की जानकारी कपल ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। कपल एक साथ काफ़ी ज़्यादा खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

 

Image Credit - Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।