Maanvi Gagroo और Kumar Varun ने शादी के बाद रखी लंच पार्टी, देखें फोटोज

एक्ट्रेस मानवी गगरू की शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण कुमार से शादी की है। शादी के जोड़े में कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली में अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए पार्टी भी होस्ट की जिसकी तस्वीरें कुछ समय पहले ही सामने आई हैं। आइए देखते हैं फोटो और जानते दोनों की शादी से जुड़ी सारी डिटेल्स।
आउटडोर लंच पार्टी
View this post on Instagram
कपल ने इंस्टाग्राम पर आउटडोर लंच पार्टी की फोटोज शेयर कर लिखा कि दिल्ली के मौसम में बिना डे पार्टी रखे शादी पूरी नहीं हो सकती है। फोटो में मानवी मल्टीकलर आउटफिट में और वरुण कुर्ता-पजामा और ब्लेजर पहने काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम Sachin Shroff ने की दूसरी शादी
मुंबई में रिसेप्शन पार्टी
View this post on Instagram
मानवी गगरू और वरुण कुमार ने शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसके लिए मानवी ने पिंक और वरुण ने ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहना है। दोनों की रिसेप्शन पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे थे।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मानवी गगरू और वरुण कुमार की लव स्टोरी का आगाज एक कोमन फ्रेंड के जरिए हुआ था। दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई। मानवी ने वैलेंटाइन डे पर पोस्ट डालकर सबके साथ शेयर भी किया था कि वो वरुण कुमार को डेट कर रही हैं। दोनों के फैंस शादी की खबर से बहुत खुश हैं और शादी की फोटोज सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है।
इसे भी पढ़ेंः कितनी पढ़ी लिखी हैं Nia Sharma? जानें उनके बारे दिलचस्प फैक्ट्स
तो ये थी मानवी गगरू और वरुण कुमार की आउटडोर लंच पार्टी की खूबसूरत फोटोज। अगर आप कपल से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।