Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

राजेश खन्ना को 'अंकल' कहकर बुलाती थीं डिंपल कपाड़िया, एक पार्टी ने बदल दी थी पूरी कहानी

राजेश खन्ना ने साल 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। दोनों की उम्र में लगभग 15 साल का अंतर था। क्या आपको पता है कि राजेश खन्ना संग प्यार की शुरुआत से पहले डिंपल कपाड़िया उन्हें 'अंकल' और उनकी गर्लफ्रेंड महेंद्रू को 'आंटी' कहकर बुलाती थीं।
Updated:- 2026-07-13, 22:13 IST
image

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का फिल्मी करियर जितना चर्चा में रहा, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। राजेश खन्ना ने 30 साल की उम्र में उनसे लगभग 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। उस समय डिंपल 'बॉबी' फिल्म से चर्चा में आई थीं और राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके थे। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। उम्र में काफी फासले के चलते दोनों की शादी उस वक्त खूब चर्चा में रही थी।

डिंपल कपाड़िया से शादी से पहले राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू को डेट कर रहे थे। राजेश खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि दुनिया उनकी दीवानी है और वो अंजू महेंद्रू के दीवाने हैं। अंजू महेंद्रू भी डिंपल कपाड़िया तो जानती थीं। डिंपल, राजेश खन्ना को 'अंकल' और अंजू महेंद्रू को 'आंटी' कहकर बुलाती थीं। फिर एक पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसने इनकी कहानी में काफी कुछ बदल दिया। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

राजेश खन्ना को 'अंकल' कहकर बुलाती थीं डिंपल कपाड़िया

राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू का अफेयर साल 1966 में शुरू हुआ था। हालांकि, कुछ साल डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। 'स्टारडस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था कि डिंपल राजेश खन्ना को 'अंकल' और उन्हें 'आंटी' कहकर बुलाती थीं, लेकिन धीरे-धीरे सब बदलने लगा।

dimple kapadia used to call rajesh khanna uncle before falling in love

कहा जाता है कि साल 1971 में राजेश खन्ना ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी। अंजू ने एक इंटरव्यू में डिंपल के बारे में बात करते हुए कहा था कि डिंपल उनके सामने अच्छा बनने का दिखावा करती थीं, लेकिन असल में ऐसा नहीं था।

यह भी पढ़ें- 'सारी दुनिया मेरे पीछे पागल थी और मैं उनके पीछे', जब राजेश खन्ना ने इस एक्ट्रेस के लिए किया था अपने प्यार का इजहार

एक पार्टी ने बदल दी थी राजेश-अंजू और डिंपल की कहानी

कहा जाता है कि राजेश खन्ना और अंजू के पूरी तरह अलग होने से पहले राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। डिंपल और राजेश के अफेयर की खबरें अंजू के कानों तक भी पहुंची थीं। इसी बीच राजेश खन्ना ने एक पार्टी रखी थी और अंजू महेंद्रू को गेस्ट को इनवाइट करने की जिम्मेदारी दी थी।

rajesh khanna and dimple

अंजू ने जानबूझकर इस पार्टी में डिंपल को नहीं बुलाया। कहा जाता है कि जब राजेश खन्ना को ये बात पता चली तो वो भरी महफिल में नाराज हो गए थे और उन्होंने खुद डिंपल को पार्टी में बुलाया और अंजू से उनसे माफी मांगने के लिए कहा। इसके बाद डिंपल जब पार्टी में आईं, तो उन्होंने व्यंग्य में अंजू से पूछा, "क्या मैं अंदर आ सकती हूं?" कहा जाता है कि इसके जवाब में अंजू ने गुस्से में कहा था, "आपको बुलाया गया है तो आइए वरना लौट जाइए।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद अंजू को यह एहसास हो गया था कि राजेश और डिंपल का रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका है।

यह भी पढ़ें- जब राजेश खन्ना ने जानबूझकर गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी अपनी बारात, डिंपल कपाड़िया नहीं इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था दिल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।