Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:54 AM IST

जब राजेश खन्ना ने जानबूझकर गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी अपनी बारात, डिंपल कपाड़िया नहीं इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था दिल

सुपरस्टार राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू के रिश्ते के चर्चे एक वक्त बॉलीवुड के गलियारों में जोरों पर थे। साल 1966 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों का रिश्ता शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच सका। कहा जाता है कि जब राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया से शादी करने के लिए बारात लेकर जा रहे थे, तो उन्होंने अंजू को चिढ़ाने के लिए उनके घर के नीचे से बारात निकाली थी और आधे घंटे तक रुककर डांस किया था।
Updated:- 2026-06-16, 14:31 IST
when rajesh khanna deliberately took his wedding procession past his ex girlfriend anju mahendru house

बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना का फिल्मी करियर शानदार रहा। उनकी फैन फॉलोइंग अलग लेवल की थी। खासकर लड़कियां तो उनके लिए दीवानी हुआ करती थीं। राजेश खन्ना के फिल्मी सफर के साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। राजेश खन्ना की शादी डिंपल कपाड़िया से हुई, लेकिन उससे पहले काफी वक्त तक वो अंजू महेंद्रू संग रिश्ते में ते। कहा जाता है कि दोनों पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। राजेश खन्ना, अंजू से शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी शर्त थी कि वो शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ी।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि राजेश खन्ना, अंजू को लेकर काफी पोजेसिव थे और यही वजह थी और धीरे-धीरे इनके रिश्ते में तल्खी आने लगी थी। अंजू से अलग होने के बाद राजेश खन्ना का दिल उम्र में काफी छोटी डिंपल पर आ गया था और दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा अक्सर सुना और सुनाया जाता है। कहा जाता है कि राजेश खन्ना, अंजू को चिढ़ाने के लिए अपनी बारात उनके घर के सामने से ले गए थे। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

राजेश खन्ना ने अंजू के घर के सामने से निकाली थी अपनी बारात

Rajesh Khanna love affair before marrying Dimple Kapadia

अंजू और राजेश खन्ना की पहली मुलाकात साल 1966 में हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे और साल 1973 में राजेश ने अपने से आधी उम्र की डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि राजेश खन्ना, अंजू से अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश खन्ना, अंजू को चिढ़ाने के लिए उनके घर के सामने से बारात लेकर निकले थे और उनके घर के नीचे आधे घंटे तक बारात ने डांस भी किया था।

लंबे वक्त तक चला था राजेश खन्ना और अंजू का रिश्ता

Rajesh Khanna took his wedding procession past Anju Mahendru residence

मीडिया रिपोर्ट्स और उस वक्त की फिल्मी मैगजीन की मानें तो राजेश खन्ना और अंजू का रिश्ता कई साल चला था और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। राजेश खन्ना की करीबी दोस्त मुमजात ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें राजेश खन्ना और डिंपल की शादी की बात सुनकर झटका लगा था, क्योंकि इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अंजू और राजेश एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और अंजू उनकी अच्छे से देखभाल करती थी।

यह भी पढ़ें- 'मुझे देखकर मुंह बनाया करती थीं...', मुमताज से जलने लगी थीं राजेश खन्ना की फीमेल फैंस, एक्ट्रेस ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा

ऐसे हुई थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात फ्लाइट में हुई थी। उस वक्त राजेश खन्ना बड़े सुपरस्टार थे और डिंपल बॉबी फिल्म से अपनी पहचान बना चुकी थीं। कहा जाता है कि फ्लाइट में बातों-बातों में ही दोनों एक-दूसरे पर दिल हाल बैठे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जाता है कि काका ने फ्लाइट में ही डिंपल को प्रपोज कर दिया था।

यह भी पढ़ें- 'उनसे विवाह करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी...' शादी की कड़वी बातों को याद कर जब Dimple Kapadia की आंखें हो गई थीं नम


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।