'सारी दुनिया मेरे पीछे पागल थी और मैं उनके पीछे', जब राजेश खन्ना ने इस एक्ट्रेस के लिए किया था अपने प्यार का इजहार

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार यानी राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग कमाल की थी। खासकर लड़कियों में उनका क्रेज अलग लेवल का था। 60 और 70 के दशक में राजेश खन्ना के लिए लड़कियों की दीवानगी का आलम ऐसा था कि लड़कियां उनकी गाड़ी की धूल से मांग भरती थीं, उनकी कार के शीशे को किस करके लिपस्टिक लाल कर दिया करती थीं और उन्हें खून से खत लिखा करती थीं। राजेश खन्ना के लिए फैंस कितने दीवाने थे, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि राजेश खन्ना खुद किसके दीवाने थे? इसका जिक्र राजेश खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
अंजू महेंद्रू के दीवाने थे राजेश खन्ना
राजेश खन्ना को फैंस ने खूब प्यार दिया। उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। कहा जाता है कि राजेश खन्ना अगर किसी एक लड़की के प्यार में पूरी तरह से पागल थे तो वो थीं अंजू महेंद्रू। दोनों ने कई सालों तक डेट किया और काफी वक्त तक लिव इन में भी रहे थे। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त पर दोनों का नाम एक साथ लिया जाता था। हालांकि, दोनों का रिश्ता मुकम्मल नहीं हो सका।

राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान इमोशनल होकर कहा था, "सारी दुनिया मेरे पीछे पागल थी और मैं अंजू महेंद्रू के पीछे पागल था।" उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश खन्ना का बर्ताव धीरे-धीरे चिड़चिड़ा और गुस्सैल होने लगा था और इसी वजह से अंजू उनसे दूर होने लगी थीं। कई जगह बताया जाता है कि राजेश खन्ना चाहते थे कि अंजू उनसे शादी कर लें और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दें, लेकिन अंजू करियर पर ध्यान देना चाहती थीं और इसी वजह से दोनों अलग हो गए थे।
यह भी पढ़ें- 'लड़कियों आपके लिए इतनी दीवानी क्यों हैं?' जब राजेश खन्ना से पूछा गया था यह सवाल, एक्टर ने कही थी यह बात
दोनों के बीच झगड़े की आने लगी थीं खबरें

राजेश खन्ना और अंजू के बीच झगड़े की खबरें उस वक्त की फिल्मी मैगजीन और न्यूजपेपर के एंटरटेंमेंट सेक्शन की हेडलाइंस बनने लगी थीं। स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने कहा था कि राजेश खन्ना कभी उनके स्कर्ट पहनने पर चिढ़ जाते थे को कभी किसी फिल्म के फ्लॉप होने पर उनसे बात करना बंद कर देते थे। वहीं राजेश खन्ना ने एक बातचीत में कहा था कि अंजू उन्हें वक्त नहीं दे रही थीं, वो शूटिंग से वापस आते और उससे पहले ही अंजू पार्टी करने चली जातीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों साल 1972 में अलग हो गए थे। इसके बाद मार्च 1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।