Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:57 AM IST

जब Raj Kapoor ने नरगिस को देखकर कह दिया था 'अब वो मेरी नहीं रही', समझ गए थे सुनील दत्त से बढ़ती नजदीकियों का राज

राज कपूर ने नरगिस को देखकर कैसे समझ लिया था कि उनकी जिंदगी में सुनील दत्त आ चुके हैं? जानिए मदर इंडिया के दिनों का वह दिलचस्प किस्सा, जब एक छोटी-सी बात ने उन्हें रिश्ते की सच्चाई का एहसास करा दिया था।
Updated:- 2026-06-12, 17:36 IST
bollywood love stories

बॉलीवुड के गलियारों में हर रोज एक नई प्रेम जोड़ी बनती हैं, मगर कुछ जोडि़यां हमेशा के लिए अमर हो जाती हैं। इन्‍ळीं जोडि़यों में एक नाम राज कपूर और नरगिस का भी आता है। दोनों के प्रेम प्रसंगों के बारे में इंडस्‍ट्री का हर एक आदमी जानता होगा। यह कहानी इतनी फिल्‍मी है कि इसकी चर्चा आज तक होती है। राज कपूर और नरगिस की लव स्‍टोरी फिल्‍म सेट से शुरू हुई और फिल्‍म सेट पर ही खत्‍म हो गई। ऐसा कहा जाता है कि राज कपूर ने कभी नर्गिस को प्रपोज नहीं किया किया, यह दोनों की आपसी अंडरस्‍टैंडिंग ही थी, जो दोनों को एक दूसरे से जोड़े हुए थी। वहीं नरगिस ने कभी भी ब्रेकअप करने से पहले राजकपूर को कुछ नहीं बताया था। राज कपूर को खुद ही पता चल गया था कि नरगिस उनकी नहीं रही।

नरगिस और सुनील दत्‍त के अफेयर के बारे में राज कपूर को कैसे लगा पता?

मदर इंडिया की शूटिंग चल रही थी, इसी दौरान एक दिन नरगिस की गाड़ी राज कपूर के स्‍टूडियो पर आकर रुकी। नरगिस गाड़ी के बाहर तो निकलीं, मगर राज कपूर के ऑफिस की तरफ उनके बढ़ते कदम अचानक से रुक गए। यह सब राज कपूर अपने अपने ऑफिस की खिड़की से देख रहे थे। इस बात का जिक्र राज कपूर ने एक मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्‍यू में किया था। राज ने बताया, " वो मुझसे ऊंची हील्‍स पहनकर मिलने आई थी। तब ही मैं समझ गया था कि उसके जीवन में कोई आ गया है, जो ऊंचे कद का है।"

दरअसल, वह कोई और नहीं बल्कि सुनील दत्‍त थे। नरगिस जब राज कपूर के स्‍टूडियो गई थीं, तब वह खुद अंदर नहीं जाना चाहती थीं, इसलिए अपने ड्राइवर को उन्‍होंने बोला था कि वो अंदर जाए और बोल दे कि "बीबी जी ने अपनी सैंडल्‍स और हारमोनियम मंगवाया है।"

यह भी पढ़ें- राज कपूर को चाहिए था परफेक्ट शॉट, ऋषि कपूर को पड़ गए थे 7-8 थप्पड़; मजेदार है ये किस्सा

nargis sunil dutt affair

नरगिस और राज कपूर क्‍यों नहीं हो सके एक दूजे के?

बहुत कम उम्र में ही राज कपूर की शादी कृष्‍णा राज कपूर से हो गई थी। दोनों के 4 बच्‍चे भी थे। नरगिस के लिए राज कपूर के मन में प्रेम था यह बात तो जग जाहिर है और उन्‍होंने खुद भी इस बात को स्‍वीकार किया है, मगर अपनी पत्‍नी कृष्‍णा और नरगिस के बीच उन्‍होंने एक लकीर खींच रखी थी। इसे वो कभी पार नहीं करते थे। नरगिस के मन भी राज कपूर के लिए जो चाहत थी, वो उसे छुपा नहीं पाती थीं। हालांकि, नरगिस के बहुत कहने और कोशिश करने पर भी राज कपूर को वो शादी के लिए नहीं मना सकीं।

रिश्‍ते को 9 साल बीत चुके थे। नरगिस को इस बात का अहसास तो हो ही चुका था कि राज कपूर के साथ उनका कोई भविष्‍य नहीं हैं। ऐसे वक्‍त में सुनील दत्‍त का उनकी लाइफ में आना, उनके जीवन को नई दिशा देने जैसा हो गया था।

raj kapoor nargis love story

राज कपूर को इस बात का अहसास तो बहुत पहले ही हो चुका था कि नरगिस उनसे दूरियां बना रही हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने आर.के प्रोडक्‍शन की फिल्‍मों में काम करना भी बंद कर दिया था । ऐसे में सुनील दत्‍त के साथ नरगिस के अफेयर की बात ने उन्‍हें चौंकाया नहीं था।

यह भी पढ़ें- जब राज कपूर ने अपने नौकर से उधार लिए थे पैसे, इस फिल्म ने बॉलीवुड के 'शोमैन' को कर दिया था कंगाल

लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।