herzindagi
bollywood actress mamta kulkarni

गैंगस्टर को दिल दे बैठी थीं ममता कुलकर्णी, स्टारडम छोड़ क्यों जीने लगीं गुमनामी की जिंदगी?

आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी पहली फिल्म रिलीज होते ही सुपरस्टार बन गईं। इस एक्ट्रेस ने सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन इनकी एक गलती ने इनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया। 
Editorial
Updated:- 2024-12-06, 15:46 IST

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर जानी जाती हैं। कॉन्ट्रोवर्सी के चलते कई एक्ट्रेसेस का करियर तक खराब हो गया। वहीं कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस रही हैं, जो गैंगस्टर्स को दिल दे बैठीं।

आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी पहली फिल्म रिलीज होते ही सुपरस्टार बन गईं। इस एक्ट्रेस ने सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन इनकी एक गलती ने इनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया। आज ये एक्ट्रेस गुमनामी का जीवन जी रही हैं। आइए जानें आखिर कौन है ये एक्ट्रेस...

करण अर्जुन में किया काम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म करण-अर्जुन में सलमान खान की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी तो आपको याद ही होगी। एक्ट्रेस ने राज कुमार और नाना पाटेकर के साथ साल 1992 में फिल्म 'तिरंगा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। 

यह भी देखें- बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेसेस भी जा चुकी हैं जेल, जानिए क्यों हुई थी गिरफ्तारी

टॉपलेस फोटोशूट ने मचाया था हंगामा

ममता 90 के दशक की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक मानी जाती हैं। उस समय अपनी खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस दौरान एक्ट्रेस कई विवादों से भी घिरी रहीं।

उन्होंने स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट से हंगामा मचा दिया था। ममता ने फिल्म चाइना गेट में काम किया था, जिसके बाद उन्होंने निर्देशक राजकुमार संतोषी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का इल्जाम लगाया था।

More For You

छोटा राजन संग था अफेयर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के दाउद इब्राहिम के करीबी छोटा राजन से अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रही है। ऐसा भी कहा जाता था, जब छोटा राजन इंडिया छोड़कर दुबई गया, तो ममता भी उनके पीछए दुबई पहुंच गई थी। इसके बाद उन्हें लेकर खबरें उड़ने लगीं कि ममता ने अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इसे अफवाह बताया था। 

ड्रग रैकेट के संदिग्धों में था ममता का नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

साल 2016 में ममता का नाम 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के संदिग्धों में भी शामिल हुआ। इसके बाद एक्ट्रेस का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे इन इल्जामों को हमेशा बेबुनियादी ही बताया।

इन सभी चीजों का उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। करियर में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए ममता ने फिल्मी दुनिया से दूरी ही बना ली। आगे चलकर एक्ट्रेस एक साध्वी का जीवन जीने लगीं। फिलहाल वो कहां हैं इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। 

यह भी देखें- रियल लाइफ गैंगस्टर के प्यार में पड़ गई थीं ये एक्ट्रेस, बाद में परेशानी का किया सामना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।