'तुम्हें मौत मुबारक हो ! फिर कभी इस दुनिया में कदम मत रखना', अपने दोस्त के निधन पर नर्गिस ने क्यों लिखा था ऐसा खत

बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे कई ऐसी कहानियां डबी हुई हैं, जो इतनी दर्दनाक हैं कि सुनने के बाद यकीन नहीं होता है कि किसी जमाने में इतने लोकप्रिय रहे सितारों के साथ भी ऐसा कुछ घट सकता है। इन्हीं कहानियां में से एक एक्ट्रेस मीना कुमारी की भी है। मीना कुमारी 70 के दशक की वो एक्ट्रेस हैं, जिनका फिल्म में होना ही तय कर देता था कि फिल्म हिट हो जाएगी, मगर मीना कुमारी के अंतिम दिन बहुत ज्यादा दर्दनाक थे। इनका निधन मात्र 38 वर्ष की उम्र में हुआ था। निधन के बाद एक्ट्रेस नरगिस ने मीना कुमारी के लिए खत लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था,"मीन असमय मौत मुबारक हो तुमको!"
मीना कुमारी का निधन कैसे हुआ ?
मीना कुमारी ने अपने जीवन में बहुत अधिक संघर्ष देखा था। कमल अमरोही के रूप में उनके जीवन में पहली बार प्रेम आया भी था, तो कमल पहले से शादीशुदा और बच्चों के पिता भी थे। उनका झुकाव अपने पहले परिवार की तरफ भी था। मीना कुमारी हर तरह से समझौता कर रही थीं। हालांकि, अकेलेपन के कारण उन्होंने से शराब को अपना साथी बना लिया था। वह इतनी ज्यादा शराब पीने लगती थीं कि उन्हें लिवर सिरोयसिस की समस्या हो गई। इस समस्या के कारण उनका लंबा इलाज भी चला।
यह भी पढ़ें- जब धर्मेंद्र ने Meena Kumari के साथ अपने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बताया था उन्हें अपना 'सीनियर'

मीना कुमारी की बीमारी के इलाज में इतना पैसा लगा कि उनका पूरा बैंक बैलेंस ही खत्म हो गया। पैसा लगता जा रहा था और मीना के ठीक होने की कोई भी उम्मीद नहीं नजर आ रही थी। मीना के आखिरी वक्त में कमल अमरोही ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। अस्पताल के बिस्तर में पड़ी मीना कुमारी के हॉस्पिटल के बील से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक का खर्चा नरगिस ने उठाया था।
नरगिस ने मीना कुमारी को क्यों लिखा था खत ?
मीना कुमारी के संघर्षों को देख कर नरगिस ने उनके निधन पर एक खत लिखा था। इस खत में लिखा था," मीना, मौत मुबारक हो! अभी तुम्हारी मरने की उम्र नहीं थी, मगर इस असमय मौत पर बधाई हो तुमको। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं कहा किसी से। मगर आज मीना, तुम्हारी बाजी तुम्हें तुम्हारी मौत पर तुमको बधाई देती है और कहती है कि तुम फिर कभी इस दुनिया में कदम मत रखना। यह जगह तुम जैसे लोगों के लिए नहीं है।" यह खत उन्होंने मीना कुमारी के अंतिम संस्कार के वक्त पढ़ा और फिर उनके शरीर के पास ही रख दिया।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।