Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

'मेरी इज्जत से ज्यादा महंगा नहीं है...', मीना कुमारी का पति कहे जाने पर भड़क जाते थे कमाल अमरोही; भरी महफिल में कर दिया था एक्ट्रेस को रुसवा

कमाल अमरोही ने मीना कुमारी से शादी करने के लिए पांच शर्ते रखी थीं और मीना ने उन सारी शर्तों को स्वीकार किया था। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। यहां तक कि कमाल अमरोही, मीना कुमारी का पति कहे जाने पर भड़क जाते थे। एक पार्टी में इस बात पर उन्होंने एक्ट्रेस को काफी भला-बुरा भी कह दिया था।
Updated:- 2026-05-29, 20:05 IST
image

'बैजू बावरा', 'पाकीजा' और 'साहेब बीवी और गुलाम' जैसी फिल्मों में दर्द भरे किरदार निभाने वाली मीना कुमारी की निजी लाइफ भी कई दर्द थे। मीना को 'ट्रेजिडी क्वीन' कहा जाता था और उनकी असल जिंदगी में भी न चाहते हुए भी आंसू उनके दोस्त बन गए। कहा जाता है कि वो कंबल में छुपकर रोया करती थीं और आखिर के दिनों में अपनी जिंदगी को कोसने लगी थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स और पुराने इंटरव्यू में दावे किए जाते रहे कि उनके दर्द की वजह काफी हद तक उनके पति कमाल अमरोही थे। कहा जाता है कि मीना कुमारी से मुलाकात के वक्त कमाल अमरोही पहले से शादीशुदा थे। मीना कुमारी उनकी तीसरी बेगम बनने को तैयार हो गई थीं। कमाल अमरोही ने निकाह के लिए उनके सामने पांच शर्ते रखी थीं और मीना ने वो शर्ते मान भी ली थीं। हालांकि, बाद में इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि कमाल अमरोही को मीना कुमारी का पति कहा जाना अच्छा नहीं लगता था और इसे लेकर एक पार्टी के दौरान उन्होंने हंगामा भी किया था। चलिए आपको बताते हैं यह किस्सा।

मेरी इज्जत से महंगा नहीं है तुम्हारा पर्स...

मीना कुमारी और कमाल अमरोही के निकाह के कुछ वक्त बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि कमाल अमरोही को मीना का पति कहे जाना पसंद नहीं आता था। एक पार्टी में जब वो और मीना कुमारी साथ पहुंचे थे और वहां एक प्रोड्यूसर ने उन्हें 'मीना कुमारी का पति' कहकर किसी से मिलवाया था। इस बात पर वो चिढ़ गए थे। उन्होंने कहा था, "मैं कमाल अमरोही हूं और ये मेरी पत्नी मीना कुमारी हैं।" हालांकि, मीना कुमारी को ये बात अच्छी नहीं लगी थी और उन्होंने इस बात पर ऐतराज जताते हुए कहा था कि अगर कोई उन्हें मीना कुमारी का पति कहकर बुला रहा है, तो इसमें दिक्कत क्या है?

kamal amrohi did not like being identified meena kumari husband

दोनों से जुड़ा एक और किस्सा भी है, जिसके मुताबिक मीना कुमारी एक अवॉर्ड फंक्शन में अपना सोने का पर्स भूल गई थीं, लेकिन कमाल अमरोही ने देखने के बाद भी उस पर्स को नहीं उठाया था। वहां मौजूद एक दूसरी एक्ट्रेस ने उन्हें पर्स उठाकर दिया था। इस बात पर जब मीना ने कमाल से सवाल किया था, "तुम्हें पता है वो पर्स कितना महंगा है...तुमने देखकर भी उसे वहीं छोड़ दिया।" तो कमाल अमरोही ने जवाब देते हुए कहा था, "तुम्हारा पर्स मेरी इज्जत से ज्यादा महंगा नहीं है।"

यह भी पढ़ें- 'मेरे पति एक हैंडसम आदमी हैं...', जब राज कपूर की पत्नी ने नरगिस से कही थी यह बात; शोमैन की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं एक्ट्रेस

लोग मीना कुमारी को कहने लगे थे 'पिंजरे का पंछी'

kamal amrohi meena kumari husband
मीना कुमारी और कमाल अमरोही की शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। काम करने के तरीके, स्क्रिप्टस और भी कई चीजों के चलते दोनों के बीच अनबन होने लगी थी। कहा ये भी जाने लगा था कि कमाल अमरोही, मीना कुमारी की पूरी कमाई का हिसाब रखते थे और यही वजह थी कि लोग मीना कुमारी को 'पिंजरे का पंछी' कहने लगे थे।

यह भी पढ़ें- 'किस बच्चे को अच्छा लगेगा उसके पापा का अफेयर हो जाए...', आर्य बब्‍बर ने राज बब्बर-स्मिता पाटिल के रिश्ते पर की खुलकर बात; भाई पर भी कसा तंज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।