Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:58 AM IST

इन एक्ट्रेसेस ने टीवी से शुरू किया था एक्टिंग करियर,अब बड़े पर्दे पर करती हैं राज

आज हम जानेंगे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक हिट दे रही हैं।
Updated:- 2024-02-23, 20:05 IST
actress who started their career from tv

बॉलीवुड में हर कोई अपना लक आजमाना चाहता है। हर कोई आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाना चाहता है, लेकिन ऐसा सिर्फ कुछ ही लोग ऐसा कर पाते हैं। आज हम आपको उन कामयाब अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पहले कभी टीवी पर काम किया था, लेकिन आज के दौर में वह बड़े पर्दे पर राज कर रही हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस किस का नाम शामिल है।

यामी गौतम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

इस लिस्ट में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार यामी गौतम का नाम शामिल है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले यामी ने छोटे पर्दे पर चांद के पार चलो और यह प्यार ना होगा काम में काम किया था। इसके अलावा वह फेयर एंड लवली के ऐड से भी घर-घर मशहूर हुई थी।

प्राची देसाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pracchi Desai (@prachidesai)

प्राची देसाई बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम हैं। प्राची ने वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन, लाइफ पार्टनर जैसे फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया था। आपको बता दें कि प्राची देसाई ने भी छोटे पर्दे से ही अपने करियर की शुरुआत की थी, उन्हें कसम से सीरियल में बानी के नाम से घर-घर पहचान मिली थी।

मृणाल ठाकुर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

मृणाल ठाकुर भी बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। मृणाल ने भी अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही की थी। अभिनेत्री ने कुंडली भाग्य सहित कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

मौनी रॉय

इस लिस्ट में मौनी रॉय का नाम भी शामिल है। मोनी नागिन के रूप में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। और अब मौनी बॉलीवुड में नाम चीन चेहरा बन चुकी हैं। मौनी रॉय का सफर छोटा पर्दे से गुजर कर ही बड़े पर्दे तक पहुंचा है।

यह भी पढ़ें-इन 7 बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ काम करने से कर दिया था मना, ये थी दुश्मनी की वजह

महिमा मकवाना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahima Makwana (@mahima_makwana)

महिमा मकवाना सपने सुहाने लड़कपन में रचना के किरदार से  घर घर में जानी जाती हैं। हालांकि अब महिमा बड़े पर्दे पर भी अच्छा कर रही हैं। टीवी शोज में काम करने के बाद महिमा ने साल 2021 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। महिमा ने अंतिम फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वह सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के अपोजिट देखी थीं। वही एक्ट्रेस अब जल्द ही वेब सीरीज शो टाइम में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज सितारे दिखेंगे।

यह भी पढ़ें-कभी सुपरस्टार के साथ काम करने से किया था मना, आज छोटे परदे पर नजर आती है ये एक्ट्रेस

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit- Instagram

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।