कभी सुपरस्टार के साथ काम करने से किया था मना, आज छोटे परदे पर नजर आती है ये एक्ट्रेस

जीवन में लिया गया हर फैसला हमारे भविष्य पर गहरा असर डालता है। कई बार हम जल्दबाजी में कोई फैसला ले लेते हैं और फिर हमें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसा हम सभी के साथ होता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं है। कई बार वे अच्छी फिल्मों या रोल को ठुकरा देते है और फिर बाद में उन्हें इस बात का अहसास होता है। ऐसा ही कुछ दीपशिखा नागपाल के साथ भी हुआ। अपने फिल्म के करियर की शुरुआत में उन्होंने सलमान खान व शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने से मना कर दिया, जिससे उनके एक्टिंग करियर को काफी नुकसान हुआ।
आज दीपशिखा नागपाल को एक बेहतरीन टीवी एक्ट्रेस के रूप में देखा जाता है, लेकिन वह बड़े परदे पर अपना मुकाम हासिल करने में नाकाम रहीं। इसका पछतावा उन्हें आजतक होता है। तो चलिए जानते हैं उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें दीपशिखा नागपाल ने ठुकरा दिया-
यह भी पढ़ें- इन 7 बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ काम करने से कर दिया था मना, ये थी दुश्मनी की वजह
ब्लॉकबस्टर मूवी को किया रिजेक्ट
दीपशिखा नागपाल ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, तो लोग दूसरी परवीन बॉबी के रूप में देखते थे। यही वजह है कि उन्हें कई बेहतरीन फिल्में ऑफर हुई थीं। लेकिन दीपशिखा ने उन्हें मना कर दिया। इन्हीं में से एक थी करण अर्जुन। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इसमें शाहरुख खान व सलमान खान जैसे सितारे नजर आए थे। साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म का ऑफर सबसे पहले राकेश रोशन ने दीपशिखा को दिया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। दीपशिखा को लगा था कि उनके फिल्म को रिजेक्ट करने पर यह फिल्म उनकी बहन को मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में वह रोल ममता कुलकर्णी ने निभाया।
सलमान खान के साथ नहीं किया काम

करण अर्जुन ही नहीं, एक और फिल्म के लिए भी दीपशिखा नागपाल ने मना किया था। इस फिल्म में भी सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। वह फिल्म थी जानम समझा करो। यह फिल्म भले ही ब्लॉकबस्टर ना रही हो, लेकिन दर्शकों ने इसे पसंद किया था। दीपशिखा के फिल्म को रिजेक्ट करने के बाद इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं।
अनिल कपूर को भी कहा ना
दीपशिखा नागपाल ने सिर्फ शाहरुख खान या फिर सलमान खान को ही मना नहीं किया, बल्कि उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म में भी काम करने से मना कर दिया। वह फिल्म थी लाडला। दरअसल, अनिल कपूर अपनी फिल्म लाडला में दीपशिखा नागपाल के साथ एक गाना करना चाहते थे। उनका कहना था कि दीपशिखा बिल्कुल परवीन बाबी की तरह दिखती हैं। वो गाना था -लड़की है क्या रे बाबा। हालांकि, दीपशिखा ने इसके लिए भी मना कर दिया। वास्तव में दीपशिखा अनिल कपूर के साथ सिर्फ गाना नहीं, बल्कि एक फिल्म करना चाहती थी।

नहीं था कोई गॉडफादर
अपने करियर के शुरुआती दौर में दीपशिखा ने जिन फिल्मों को रिजेक्ट किया, उन्हें मना करने का अफसोस एक्ट्रेस को आज भी है। दरअसल, दीपशिखा ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, तब उनका कोई गॉडफादर नहीं था। जिसकी वजह से वह गलत फैसले लेती चली गईं। कहीं ना कहीं उनका ओवर कॉन्फिडेंस भी उनके करियर के आड़े आया। हालांकि, अब वह छोटे परदे पर अच्छा काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें वह स्टारडम नहीं मिल पाया, जिसकी हसरत हर एक्ट्रेस को होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह भी पढ़ें- इस अभिनेत्री संग काम करने के लिए Dharmendra ने किया था 10 साल तक इंतजार
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।