herzindagi
bollywood couples pregnancy announcements

विराट-अनुष्का के बाद 2024 में ये सेलिब्रिटी जोड़ियां बनने जा रही हैं पेरेंट्स

कुछ ही दिन पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोबारा पेरेंट्स बने हैं और अपने बेटे अकाय का वेलकम किया। इनके अलावा और भी कई बी-टाउन कपल्स जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-02-29, 13:02 IST

बी-टाउन सेलेब्स से जुड़ी हर बात जानने में फैंस को काफी दिलचस्पी रहती है। इस साल की शुरुआत से ही बी टाउन से कई खुशखबरी सामने आई हैं। हालांकि, कुछ खबरों ने आंखे भी नम की हैं। बात अगर खुशखबरी की करें तो एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं, कृति खरबंदा और तापसी पन्नू समेत कई एक्ट्रेसेस भी जल्द ही शादी करने जा रही हैं, ऐसी खबरे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह साल कई सेलेब्स पेरेंट्स भी बनने जा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोबारा पेरेंट्स बने हैं। इनके अलावा और भी कई बी-टाउन कपल्स जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-से वो बी -टाउन कपल्स हैं, जो इस साल मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका और रणवीर ने भी आज फैंस के साथ यह गु़ड न्यूज शेयर की है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कपल ने जानकारी दी है कि वे जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। पोस्ट में बताया गया है कि सितंबर में दीपिका बेबी को जन्म देंगी। बी-टाउन सेलेब्स इस पोस्ट पर लगातार बधाई दे रहे हैं। कुछ दिनोंं से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब कपल ने इस खबर को ऑफिशियल कर दिया है।

वरुण धवन-नताशा धवन

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन और नताशा धवन जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। वरुण ने कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह न्यूज फैंस के साथ शेयर की। इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम फोटो और एक खूबसूरत से कैप्शन के साथ वरुण ने इस बात की जानकारी दी। इन दोनों ने 24 जनवरी, 2021 को शादी की थी।

यह विडियो भी देखें

यामी गौतम-आदित्य धर

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर भी इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यामी ने यह खबर फैंस के साथ शेयर की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी मई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

ऋचा चड्ढा-अली फैजल

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर भी जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी।

यह भी पढ़ें- बेहद लोकप्रिय थी इन ऑन स्क्रीन जोड़ियों की लव स्टोरी, लोग आज भी करते हैं याद

अलाना पांडे- आइवर मैक्रे

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

अनन्या पांडे की कजन अलाना भी जल्द ही मां बनने जा रही हैं। पिछले साल अलाना पांडे और आइवर शादी के बंधन में बंधे थे। अलाना ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। अनन्या पांडे ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस खबर पर अपनी खुशी और एक्साइटमेंट जताई।

 यह भी पढ़ें- एक ही पार्टनर से दो बार शादी कर चुके हैं ये सितारे

 

आपकी फेवरेट बॉलीवुड जोड़ी कौन सी है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।