दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक, ये बॉलीवुड सेलेब्स देते हैं दोस्ती की मिसाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर स्टार एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे भी कई स्टार्स हैं जिनकी दोस्ती बहुत खास है। चलिए आपको हम उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिनकी दोस्ती बहुत गहरी है।
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां बहुत अच्छी दोस्त हैं, लेकिन करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की दोस्ती बहुत गहरी है। सोशल मीडिया पर भी करीना और अमृता एक साथ कई सारी फोटोज शेयर करती हैं। कुछ समय पहले ही करीना कपूर खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह 2023 की शुरुआत में अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा से कैसे मिली थी।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं दीपिका पादुकोण, एक एड के लिए चार्ज करती हैं इतने रुपये
शाहरुख खान और काजोल
शाहरुख और काजोल की दोनों सेट से शुरू हुई थी, तब दोनों ही अपने फिल्मी करियर को बेहतर बनाने में लगे थे। इनकी शानदार केमिस्ट्री को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है। इस बात को सभी जानते हैं कि पर्दे के सबसे रोमांटिक कपल कहे जाने वाले शाहरुख खान और काजोल असल जिंदगी में बेस्ट फ्रेंड है। प्रोफेशनल हो या फिर पर्सनल दोनों अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट बनकर खड़े रहते हैं।
दीपिका पादुकोण और शाहरुख
फिल्म ओम शांति ओम से इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया गया था और इनकी ऑफस्क्रीन बॉन्ड भी बहुत गहरा है। इसके बाद दोनों ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम किया था। वहीं हाल ही में दोनों ने फिल्म पठान में साथ में काम किया था।
यह भी पढ़ें-'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग के दौरान काजोल का हुआ था मिसकैरेज, दो बार झेल चुकी है इसका दर्द
रणवीर और अर्जुन कपूर
रणवीर और अर्जुन कपूर एक दूसरे के बेहद खास दोस्त हैं और फिल्म गुंडे के बाद से उनकी दोस्ती और गहरी हो गई है। कॉफी विद करण में भी दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था।
आपको इन सेलेब्स के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit-instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।