Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

जब काजोल ने बताया था शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच का अंतर

  काजोल किसी भी मुद्दे पर बेबाक अपनी राय रखती हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने, अपने ऑफस्क्रीन 'राज', अजय देवगन और ऑनस्क्रीन 'राज' शाहरुख खान के बीच अंतर बताया था।
Updated:- 2023-06-12, 21:34 IST
image

शाहरुख खान और काजोल की ऑन-स्क्रीन जोड़ी का कोई जवाब नहीं है। इन दोनों ने राज और सिमरन बनकर मानो हर दिल को प्यार करना सिखाया, धड़कना सिखाया और मोहब्बत के नए मायने बताए। जब-जब ये दोनों परदे पर एक साथ नजर आए, कुछ देर के लिए हर किसी ने अपने दिल को थाम लिया। एक वक्त ऐसा भी था जब ज्यादातर लोग, शाहरुख और काजोल को पति-पत्नी समझने लगे थे। अभिनेता वरुण धवन ने खुद यह बात एक रियलिटी शो के दौरान बताई थी।

वहीं, बात करें काजोल के रियल लाइफ पार्टनर अजय देवगन की, तो काजोल की जोड़ी अजय के साथ भी कमाल लगती है। दोनों एक-दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं और सभी को कपल गोल्स दे रहे हैं। एक वक्त पर काजोल ने खुद, अजय देवगन और  शाहरुख खान के बीच का अंतर बताया था। आइए जानते हैं काजोल ने क्या कुछ कहा था?

काजोल ने बताया शाहरुख और अजय के बीच का अंतर

shahrukh and ajay devgan

काजोल अक्सर इंटरव्यूज में अपने बेबाक रवैये को लेकर जानी जाती हैं। एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख और अजय के बीच का अंतर बताया था। काजोल ने कहा था कि अगर आप शाहरुख और अजय के बीच का अंतर पूछ रहे हैं, तो यह बहुत सिंपल है। शाहरुख आज जो भी हैं, उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। उनकी मेहनत लोगों को नजर नहीं आती है, लेकिन वहीं अजय की मेहनत दिख जाती है।

यह भी पढ़ें-'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग के दौरान काजोल का हुआ था मिसकैरेज, दो बार झेल चुकी है इसका दर्द

शाहरुख के स्टारडम पर कही ये बात

srk and ajay devgan basic difference

काजोल ने कहा कि शाहरुख खान को अपने करियर की शुरुआत में ही पता चल गया था कि उन्हें क्या करना है? लोग उन्हें कैसे देखना चाहते हैं, उन्हें स्क्रीन पर कैसे नजर आना है, शाहरुख ये सब बातें शुरू में ही समझ गए थे और उन्होंने इसी हिसाब से अपने करियर के फैसले लिए। शाहरुख अपने फैंस को बेहद प्यार करते हैं और यह भी उनके स्टारडम की एक वजह है। काजोल ने यह भी बताया कि एक बार वह शाहरुख से मिलने उनके बर्थडे पर उनके घर जाना चाहती थीं, तो शाहरुख ने बड़ी सादगी से जवाब दिया था कि अब उनका बर्थडे उनका नहीं रह गया है, बल्कि उन लोगों का बन चुका है जो उन्हें इतना प्यार देते हैं।

यह भी पढ़ें-शाहरुख खान को क्या अपना रोमांटिक अंदाज छोड़ने की शर्त पर मिली थी परदेस?

 

 Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।