Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:12 AM IST

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने साउथ फिल्मों से की थी अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत, अब इंडस्ट्री में चलता है नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का सिक्का चलाने वाली इन मशहूर अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म जगत से की थी। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर कृति सेनन शामिल हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-27, 12:36 IST
South Indian Bollywood actress name list

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी दमदार और धाकड़ एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। कई एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री की टॉप फेमस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली कुछ अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरूआत साउथ फिल्म जगत से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में कदम रख अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। चलिए जानते हैं अदाकारों के बारे में।

दीपिका पादुकोण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्म जगत में आने से पहले अपने करियर की शुरुआत साउथ  इंडस्ट्री से किया था। दीपिका पादुकोण की साउथ इंडस्ट्री की पहली फिल्म 'ऐश्वर्या' थी, जिसका निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया था। इसके बाद उन्होंने 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े एक्टर्स को छोड़ा पीछे

प्रियंका चोपड़ा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा की लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म 'तमीजन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में साउथ एक्टर विजय नजर आए थे। इसके बाद देसी गर्ल ने 'अंदाज' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

कृति सेनन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से  बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से किया था। 

यामी गौतम

साउथ फिल्मों से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में यामी गौतम भी शामिल है। यामी ने कन्नड़ फिल्म में काम कर अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 'विक्की डोनर' फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

ऐश्वर्या राय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

बॉलीवुड जगत में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऐश्वर्या राय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'इरुवर' और 'जींस' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने सबसे पहले साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था।

इसे भी पढ़ें-  इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म सावी, पति के लिए लड़ती नजर आई दिव्या खोसला कुमार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।