Baazigar Movie: शाहरुख खान की वजह से बॉलीवुड के इस एक्टर ने रिजेक्ट कर दी थी 'बाजीगर' फिल्म

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीगर'से एक नए सुपरस्टार का जन्म हुआ,जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि 'बाजीगर' मेकर्स की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं बल्कि कोई और एक्टर था। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-01, 16:16 IST
shahrukh khan bazigar film unknown story

90 की दशक से बॉलीवुड पर धमाल मचा रहे सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैंस फॉलोइंग है। सलमान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में थे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म को सलमान खान ने करने से मना कर दिया जिसके बाद इंडस्ट्री को एक नया सुपरस्टार मिला। इस आर्टिकल में आज हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुन आप भी चौंक जाएंगे। दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान ने साल 1933 में आने वाली फिल्म को करने से इंकार कर दिया था।

इस एक्टर को मिली बाजीगर फिल्म

baazigar film

सलमान के मना करने के बाद बाजीगर फिल्म किंग खान को मिली। इस फिल्म से बॉलीवुड के किंग खान बॉक्स ऑफिस पर रातों-रात छा गए थे। बाजीगर मूवी के बाद से शाहरुख खान आज भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। आपको बता दें, कि 12 नवंबर 1933 में अब्बास मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' रिलीज होते ही स्टार बन गए। इस दौरान शाहरुख खान अपने शुरुआती करियर दौर में थे।

इसे भी पढ़ें- ओटीटी पर देखें सलमान खान की ये सुपरहिट फिल्में

शाहरुख के करियर की तीसरी फिल्म

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

'बाजीगर' फिल्म शाहरुख के करियर की तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म में किंग खान ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में विलेन के किरदार निभाने के बाद भी शाहरुख खान एक हीरो के रूप में सामने आएं। इस फिल्म में शाहरुख खान को बॉलीवुड में नई पहचान मिली और वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए। 'बाजीगर' फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे।

सलमान खान थे 'बाजीगर' फिल्म की पहली पसंद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

'बाजीगर' फिल्म के निर्देशक अब्बास मस्तान ने फिल्म के लिए सबसे पहले सलमान खान को अप्रोच किया था। फिल्म की कहानी से घबराकर एक्टर ने बाजीगर मूवी को करने से मना कर दिया था और वह अपने करियर के शुरुआती दौर में निगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे।

सलमान और शाहरुख खान दोनों ने साथ में की ये फिल्में

पिछले 3 दशकों से सलमान और शाहरुख दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। इन दोनों एक्टर ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इस लिस्ट में 'करण-अजुर्न', 'दुनिया दुश्मन का', 'कुछ कुछ होता है', 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- तो 'दीवाना' नहीं, बल्कि यह होती शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म, इस एक्ट्रेस के कहने पर बदला गया था फैसला

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 Image credit- IMBD, Instagram


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।