herzindagi
salman khan movies

कभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी सलमान की ये फिल्में, ओटीटी पर एक बार जरूर देखें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की ये खास फिल्में आप भी ओटीटी पर देख सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-02-16, 10:51 IST

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सलमान खान ने कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है। आज हम करोड़ों की तादाद में लोग उनकी फिल्म के रिलीज का इंतजार करते हैं। उनकी फैंन फोलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी हैं। आज हम सलमान की कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप चाहे तो ओटीटी पर भी देख सकते हैं। 

(बजरंगी भाईजान) Bajrangi Bhaijaan 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by bajrangi bhaijaan (@bajrangi_bhaijaan_fanclub)

 

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं। IMDb पर इस धमाकेदार फिल्म को 8.8 स्टार रेटिंग मिली हैं। इस फिल्म में सलमान ने एक 5 साल को घर भेजने के लिए सभी हदे पार कर देते हैं। इस फिल्म को देखकर आप भी इमोशनल हो जाएगे। सलमान की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

(दबंग) Dabangg 

सलमान खान की फिल्म दबंग अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। सलमान की एक्टिंग ने इस फिल्म में सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली हैं। इस फिल्म में आपको सलमान का एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म ने 221.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- असली नाम से लेकर काम तक, जानिए सलमान खान से जुड़ी कुछ खास बातें

(सुल्तान) Sultan 

सुल्तान 6 जुलाई को रिलीज हुई थी। सलमान और अनुष्का की फिल्म सुल्तान को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि सुल्तान अली खान जिसका रोल सलमान ने निभाया है वह अपने बेटे के मौत के बाद रेसलिंग छोड़ देते हैं। हालांकि सालों बाद वह फिर से रेसलिंग करने के लिए मैदान में उतरते हैं। वह अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाने के लिए फिस से मेहनत करते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7 स्टार रेटिंग मिली हैं। इस धमाकेदार फिल्म को आप चाहे तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्मों में कितना होता है एक्ट्रेसेस का रोल? वॉन्टेड से लेकर रेस तक कुछ ऐसा है हाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।   

 

 

image credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।