Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन बचपन में दिखते थे बेहद क्यूट, देखें एक्टर की अनसीन तस्वीरें

kartik aaryan Birthday: बॉलीवुड के उभरते हुए चहरों की लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है। आज कार्तिक का जन्मदिन है। उन्होंने बहुत कम समय में लोगों के दिल में जगह बनाई है। कार्तिक सारा अली खान और कियारा आडवाणी जैसे कई सितारों के साथ फिल्में भी कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कार्तिक आर्यन की फिल्मों के बारे में नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताएंगे।
कार्तिक आर्यन के बारे में जानें (Where is from kartik aaryan)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्म 1990 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से पूरी की है। इसके बाद कार्तिक ने डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था।
इसे भी पढ़ेंः कार्तिक आर्यन ने किराये पर लिया शाहिद कपूर का बंगला, ये सेलेब्स भी रहते हैं रेंट पर
कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स (Kartik Aaryan Parents)
कार्तिक के पिता का नाम मनीष तिवारी और मां का नाम माला तिवारी है। पेशे से दोनों ने डॉक्टर हैं। कार्तिक के परिवार में सभी पढ़े-लिखे लोग थे, जिस वजह से उनके घर का माहौल पढ़ाई के लिए बहुत पॉजिटिव था।

कार्तिक आर्यन ने कैसे ली फिल्मों में एंट्री? (How Kartik Aaryan Entered in Bollywood)
कार्तिक ने मेडिकल की पढ़ाई करने के बजाय इंजीनियरिंग को चुना और फिर इंजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग को अपना करियर बनाया। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग की। इसी दौरान उन्हें पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' मिली। यहां से उनका सफरनामा शुरू हो गया और आज लोग उन्हें सेल्फ मेड स्टार कहकर पुकारते हैं।
बचपन में बहुत क्यूज थे कार्तिक (kartik aaryan childhood Photos)

कार्तिक की फैन-फोलोइंग की लिस्ट में लड़कियों के तादाद ज्यादा है। एक्टर बचपन में भी बहुत क्यूट थे। उनकी कई फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन को इंस्टाग्राम पर 31 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः जानें किन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है कृति सेनन का नाम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Twitter, Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।