Bigg Boss OTT 2: कौन हैं मनीषा रानी जिनके एंटरटेनमेंट को बहुत पसंद कर रहे हैं फैंस

Bigg Boss OTT Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 को फैंस शुरुआत से ही काफी पसंद कर रहे हैं। एलविश यादव, अभिषेक और मनीषा की जोड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। 

manisha rani videos

Bigg Boss OTT Manisha Rani:बिग बॉस के नए सीजन के शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर कंटेस्टेंट की रिल्स और फोटोज वायरल हो रही हैं। खासतौर पर मनीषा रानी की देसी बोली दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं मनीषा रानी से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी।

कौन हैं मनीषा रानी? (Who is Manisha Rani)

Who is Manisha Rani

बिग बॉस ओटीटी के टॉप कंटेस्टेंट में से एक मनीषा रानी मूल रूप से बिहार से हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद डांसर के रूप में काम किया। टिक टॉक प्लेटफॉर्म पर मनीषा की वीडियोज खूब वायरल हुईं। बता दें कि वो डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' और 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ चुकी हैं।

मनीषा रानी क्या करती हैं?

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने से पहले मनीषा रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियोज बनाकर अपनी पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर यूट्यूब पर उन्हें ढेर सारे यूजर्स फॉलो करते हैं। एक समय पर मनीषा रानी बैकग्राउंड डांसर का भी काम कर चुकी हैं।

बिग बॉस के घर में मनीषा रानी का जलवा

अभी सीजन को शुरू हुए थोड़ा ही समय बीता है, लेकिन फैंस मनीषा के लिए लगातार अपना प्यार दिखा रहे हैं। हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखने का अंदाज और बिना फिल्टर के बातें करने का उनका तरीका लोगों को दिल जीत रहा है। इसके साथ-साथ मनीषा ठेठ बिहारी भाषा में बात करती हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है।

मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की जोड़ी

View this post on Instagram

A post shared by Suu 🦋 (@editxsuu)

बिग बॉस के घर में एक ऐसा दोस्त ढूंढना बहुत मुश्किल है, जिसपर आप विश्वास कर सको। हालांकि, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान सीजन की शुरुआत से ही एक दूसरे के लिए खड़े होते नजर आ रहे हैं। दोनों का प्यार और तकरार भरा रिश्ता लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःबिग बॉस ओटीटी में होने वाला है बड़ा धमाका, जानिए सबकुछ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP