bobby deol badal

बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक, ये रहीं बॉबी देओल की बेस्ट मूवीज

रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल से बॉबी देओल का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है,यानी बॉबी अपनी हिट लिस्ट में एक और सुपरहिट फिल्म ऐड करने वाले हैं। आइए जानते हैं उनकी अब तक की कुछ सुपरहिट फिल्मों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2023-10-01, 12:00 IST

Bobby Deols Best Movies: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। ओटीटी पर भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से जबरदस्त दबदबा बनाया है। अब बॉबी देओल, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल में भी खास रोल निभा रहे हैं। तो चलिए नजर डालते हैं बॉबी देओल के कुछ सुपरहिट प्रोजेक्ट पर।

बरसात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

फिल्म बरसात बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। बॉबी देओल ने साल 1995 में बरसात फिल्म से अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया था।  राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके साथ ट्विंकल खन्ना नजर आई थी। बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके लिए बॉबी को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

गुप्त

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

साल 1997 में बॉबी देओल की एक और फिल्म आई इसका नाम था गुप्त। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से ही बॉबी देओल अच्छे अभिनेता के रूप में पहचाने जाने लगे। इस फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नजर आई थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट 10 करोड़ था और फिल्म ने 25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बादल

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बॉबी देओल की फिल्म बादल तो आप सब ने देखी ही होगी। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी और यह भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर थी इस फिल्म में उनके अपोजिट रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया था। फिल्में में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी।

हमराज

हमराज भी बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में बॉबी के अपोजिट अमीषा पटेल को कास्ट किया गया था। अक्षय खन्ना विलेन की भूमिका में नजर आए थे। उस जमाने में ये फिल्म बेहतरीन थ्रिलर मानी जाती थी। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा था और आज भी लोग हमराज देखना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः  Jawan: शाहरुख-नयनतारा की फिल्म जवान ने की छप्परफाड़ कमाई, जानिए 7वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

आश्रम

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

साल 2020 में बड़े पर्दे से जब ओटीटी की तरफ बॉबी देओल ने रुख किया तो तहलका मच गया। बॉबी देओल ने वेब सीरीज आश्रम से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। आश्रम में  बॉबी देओल की एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं,जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। वहीं अब दर्शक इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बॉबी लव होस्टल नाम की वेब सीरीज में में भी नजर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः जानिए किस वजह से नयनतारा ने किया था धर्म परिवर्तन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

  Image Credit: Social Media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।