Thu Sep 24, 2026 | Updated 11:39 PM IST

'यही लोग आगे चलकर लड़कियों के साथ...', पोस्टर पर बनी महिला के साथ घिनौनी हरकत पर भड़कीं भूमि पेडनेकर; सोशल मीडिया के जरिए की बड़ी मांग

Updated:- 2026-05-25, 15:42 IST
image

हमारे आस-पास आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जो महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर देता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों इंटरनेट पर सामने आया है, जिसके बाद लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या महिलाएं पोस्टर्स में भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग किसी दीवार पर बनी महिला की पेंटिंग संग अश्लील और आपत्तिनक हरकतें कर रहे हैं। वीडियो में वे लोग इस शर्मनाक हरकत को करते हुए हंस रहे थे और इसे एक 'मजाक' की तरह ले रहे थे। इस वीडियो पर अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने रिएक्ट किया है और ऐसे लोगों की जमकर लताड़ लगाई है। बता दें कि एक्ट्रेस पहले भी कई बार बेबाकी से अपनी राय रख चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

भूमि पेडनेकर ने वायरल वीडियो पर कही ये बात

bhumi pednekar reacts to the viral video of men doing inappropriate things with poster of a woman
ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ट्यूब इंडियन पर शेयर किया गया था और इसके बाद कई और अकाउंट्स से भी इसे शेयर किया गया। इस वीडियो में कुछ लोग एक महिला की वॉल पेंटिंग के साथ अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो गया है और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इसे उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, "ये है हमारे यूथ की मानसिकता....ये वही लोग हैं जो आगे चलकर महिलाओं और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करेंगे...हम एक महामारी से गुजर रहे हैं, इसे लेकर सिर्फ बातें करना या शर्मिंदगी जाहिर करना काफी नहीं है...इसे लेकर सख्त कानून की जरूरत है।"

यह भी पढ़ें- 7 हजार कमाने वाली भूमि पेडनेकर आज है करोड़ों की मालकिन, जानिए कैसे बदली किस्मत

वायरल वीडियो पर गुस्सा जता रहे हैं लोग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tube Indian (@tube.indian)


इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और इसे घिनौनी मानसिकता बता रहे हैं। बता दें कि देश के और कुछ हिस्सों से भी इस तरह के वीडियो सामने आए हैं और इसे लेकर इंटरनेट पर बहस जारी है।

यह भी पढ़ें- 'बेटी पर भरोसा नहीं...', तेजस्वी प्रकाश की मां ने करण कुंद्रा को दी थी लिव-इन में रहने की सलाह, किसने कहा था 2 हफ्ते ही टिकेगा रिश्ता?

पहलें भी कई मुद्दों पर बात रख चुकी हैं भूमि

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)

यह पहली बार नहीं है, जब भूमि ने किसी मुद्दे पर खुलकर बात रखी है। जनवरी में जब एक छह साल की बच्ची के गैंगरेप की खबर आई थी, जिसमें तीनों आरोपी भी नाबालिग थे, तब भी भूमि ने कड़े शब्दों में अपनी बात रखी थी और हमारे समाज पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा स्ट्रीट डॉग्स के मुद्दे पर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात कही थी।


भूमि पेडनेकर हमेशा से हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Bhumi Pednekar

Video Courtesy: Tube Indian

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।