Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:55 AM IST

7 हजार कमाने वाली भूमि पेडनेकर आज है करोड़ों की मालकिन, जानिए कैसे बदली किस्मत

भूमि पेडनेकर ने कई अलग किरदार निभाकर लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई है। आज हम आपको उनकी जर्नी के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-07-22, 14:36 IST
Bhumi Pednekar Net Worth

भूमि पेडनेकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म के लिए 32 किलो वजन बढ़ाकर सभी को हैरान कर दिया था। उनकी एक्टिंग काफी दमदार होती है। वह किसी भी किरदार में जान डाल देती है। आज हम आपको भूमि पेडनेकर की लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

भूमि पेडनेकर का फिल्मी करियर

बी-टाउन की ग्लैमरस गर्ल भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से किया था। इस फिल्म में अपने बेहतरीन रोल के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट का अवार्ड दिया गया था। भूमि ने साल 2015 से लेकर अब तक में कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है। 

कभी मिले थे 7 हजार 

bhumi pednekar first salary to current net worth

भूमि पेडनेकर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह साल 2015 से पहले यशराज फिल्म्स में फेमस कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को असिस्ट कर चुकी हैं। इस दौरान उन्हें 7 हजार रुपये दिए गए थे। अब अभिनेत्री ने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। उनकी यह फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी। 

यह भी पढ़ें- Bhumi Pednekar House: भूमि पेडनेकर का घर है बहुत आलीशान, देखें इनसाइड फोटोज

भूमि पेडनेकर की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भूमि पेडनेकर अब फिल्मों में काम करने के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती है। ऐसे में अब अभिनेत्री 15 करोड़ रुपए की मालकिन बन चुकी हैं। मुंबई के पॉश इलाके में भूमि का एक आलीशान घर भी है, जहां वह अपनी मां और बहन के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के जीवन से जुड़ी कुछ मजेदार बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image credit-instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।