'बेटी पर भरोसा नहीं...', तेजस्वी प्रकाश की मां ने करण कुंद्रा को दी थी लिव-इन में रहने की सलाह, किसने कहा था 2 हफ्ते ही टिकेगा रिश्ता?

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की गिनती बॉलीवुड के रोमांटिक और क्यूट कपल्स में की जाती है। दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर हर कुछ वक्त बाद इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में करण ने रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के प्रीमियर में घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को प्रपोज किया और उन्हें अंगूठी पहनाई। दोनों के परिवार वालों को भी ये रिश्ता मंजूर है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में जब तेजस्वी की मम्मी आई थीं, तो उन्होंने करण की तारीफों के पुल बांधे थे। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान शादी पर बात की और उनके रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। दोनों ने बताया कि कैसे तेजस्वी की मम्मी ने करण को सलाह दी थी कि वो दोनों लिव-इन में रहें और एक-दूसरे को जानने की कोशिश करें। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी बात?
तेजस्वी की मां ने दी थी लिव-इन में रहने की सलाह
View this post on Instagram
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हाल ही में अंगद बेदी-नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने अपने रिश्ते, वेडिंग प्लान्स और लोगों की सोच पर खुलकर बात की। करण ने बताया कि तेजस्वी की मां ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और करण को उसके बारे में सोचने के लिए वक्त लेना चाहिए क्योंकि वो ठीक नहीं है। असल में तेजस्वी की मम्मी चाहती थीं कि दोनों साथ आने से पहले एक-दूसरे को अच्छे से परख लें। तेजस्वी ने बताया, "मम्मी चाहती थीं कि करण इस रिश्ते में कंफर्टेबल फील करें...मम्मा ने ही जोर दिया था कि हमें शादी का फैसला करने से पहले लिव-इन में रहना चाहिए। काफी लोग इसके खिलाफ हैं, लेकिन मेरी मां ने कहा था कि हमें साथ रहकर देखना चाहिए।" करण और तेजस्वी ने इस बात का भी जिक्र किया कि तेजस्वी के पापा को उनके रिश्ते से कभी कोई दिक्कत नहीं थी। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' में साथ नजर आए थे और यही से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। लगभग 4 साल से दोनों साथ हैं और फैंस को मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं शादी की बधाई, जान लीजिए वायरल खबरों का सच
लोगों को लगता था कि हमारा रिश्ता नहीं चलेगा
View this post on Instagram
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने इस बातचीत में ये भी बताया कि लोगों को लगता था कि उनका रिश्ता दो हफ्ते से ज्यादा नहीं चलेगा। लोग उनके रिश्ते के बारे में कई तरह की अफवाहें फैलाते थे और कई बार ये भी कहा गया कि रियलिटी शोज में बने रिश्ते नहीं चलते हैं या शो खत्म होने के साथ उनका रिश्ता भी खत्म हो जाएगा। तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने और करण ने साथ में काफी कुछ झेला हैं, लेकिन उनका रिश्ता इससे मजबूत ही हुआ है। तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में करण कुंद्रा का बचाव करते हुए कहा कि सबका अतीत होता है और उन्हें करण की पिछली जिंदगी से कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि करण की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए थे।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और उनके हाल ही में करण ने तेजस्वी को काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Karan Kundrra, Tejasswi Prakash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।