herzindagi
arjun rampal filmy career story

जानिए बॉलीवुड के इस हैंडसम एक्टर का करियर कैसे हुआ बर्बाद

बॉलीवुड में कई एक्टर्स को काफी जल्दी लोकप्रियता मिल जाती है। हालांकि उनका करियर भी उतनी ही रफ्तार से नीचे भी आ जाता है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-19, 17:39 IST

बॉलीवुड में कई हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर मौजूद है। इंडस्ट्री में करियर बनाना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि करियर बनाने के बाद भी आपको लगातार काम के लिए तलाश में लगे रहना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम उस एक्टर की बात कर रहे हैं जो भले अब पर्दे से गायब हो लेकिन एक दौर में उनके लुक्स पर लड़कियां पागल हुआ करती थी। इतना ही नहीं, अपनी दमदार एक्टिंग के कारण वह बड़े- बड़े सेलेब्स को भी टक्कर दिया करते थे।

अर्जुन रामपाल ने कैसे शुरू किया करियर

ANI

अर्जुन रामपाल अपने जमाने के हैंडसम एक्टर हुआ करते थे। अपने दमदार लुक से एक्टर ने बड़े- बड़े सेलेब्स को कड़ी टक्कर दी है। अर्जुन रामपाल को हमेशा अपनी दमदार पर्सनालिटी के लिए कॉम्प्लिमेंट्स मिलते थे। ऐसे में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। 

अर्जुन रामपाल की पहली फिल्म कब रिलीज हुई

इसके बाद एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अर्जुन रामपाल ने न्यूयॉर्क एक्टिंग स्कूल ज्वाइन कर लिया। इसके बाद साल 2001 में उनकी पहली फिल्म प्यार इश्क रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद एक्टर ने लगातार कई दमदार फिल्मों में काम किया। हालांकि धीरें-धीरें उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। 

इसे भी पढ़ें : अर्जुन रामपाल 50 की उम्र में चौथी बार बने पिता, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अर्जुन रामपाल का करियर ऐसे हुआ बर्बाद

एक्टर ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया मेहर से शादी कर ली थी। एक्टर की 2 बेटियां भी है। एक्टर ने साल 2006 में अपनी वाइफ मेहर के साथ खुद का होम प्रोडक्शन कंपनी शुरू किया। इस कंपनी के तले जितने भी फिल्में बनी वह कुछ खास सफल नहीं हो पाई। अर्जुन और मेहर ने शादी के 21 सालों बाद 2019 में तलाक ले लिया था। अब कपल अपनी- अपनी लाइफ में खुश है। वहीं इस दौरान एक्टर को कुछ फिल्मों का ऑफर भी मिला था। एक्टर ने गलत डिसीजन लेकर इन फिल्मों को करने से मना कर दिया। यह फिल्में बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी। ऐसे धीरे- धीरे एक्टर के हाथ काम लगना बंद हो गया। 

इसे भी पढ़ें : तलाक के बाद कैसे हुई अर्जुन रामपाल की उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से मुलाकात? जानें दिलचस्प लव स्टोरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।