अर्जुन रामपाल 50 की उम्र में चौथी बार बने पिता, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

50 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर काफी सारी खुशियां आई है। एक्टर ने कुछ समय पहले पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। एक्टर के इस पोस्ट पर कंगना रनौत संग कई अन्य सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी हैं।
अर्जुन रामपाल के घर हुआ बेटे का जन्म
View this post on Instagram
बी टाउन के फेमस एक्टर्स की लिस्ट में अर्जुन रामपाल का भी नाम आता है। 50 की उम्र में एक्टर चौथी बार पिता बन चुके है। इस बात की जानकारी एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी है। एक्टर ने इस पोस्ट में लिखा है कि- ''हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। मैं डाक्टर और नर्स को धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारा परिवार काफी खुश है''।
अर्जुन रामपाल की कैसे हुई थी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग मुलाकात
View this post on Instagram
बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अब तक शादी नहीं की है। साल 2018 में कपल ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों लिवइन में साथ रहते हैं। अर्जुन की मुलाकात गैब्रिएला से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं साल 2019 में कपल ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम एरिक रामपाल रखा था। अब कपल ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और वह काफी ज्यादा खुश है। कपल ने अभी तक बच्चे की तस्वीर शेयर नहीं की हैं।
इसे भी पढ़ें- तलाक के बाद कैसे हुई अर्जुन रामपाल की उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से मुलाकात? जानें दिलचस्प लव स्टोरी
अर्जुन रामपाल ने किससे की थी पहली शादी
View this post on Instagram
वहीं अर्जुन रामपाल की पहली शादी की बात करें तो पहली शादी सुपर मॉडल मेहर जेसिया से की थी। पहली शादी से अर्जुन रामपाल की दो बेटियां है। अर्जुन और मेहर ने शादी के 21 सालों बाद 2019 में तलाक ले लिया था। अब कपल अपनी- अपनी लाइफ में खुश है।
इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स बने इशिता दत्ता और वत्सल सेठ, फोटो शेयर कर दी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।