Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

क्या अनुष्का शर्मा बनने वाली हैं दूसरी बार मां, इस खास शख्स ने बताई पक्की खबर

Anushka Sharma Second Pregnancy: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर अपने फैंस को गुड न्यूज दे सकते हैं। आइए जानते हैं क्या अनुष्का शर्मा सच में दोबारा प्रेग्नेंट हैं?&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-17, 17:45 IST
is anushka sharma expecting second child

Anushka Sharma Second Pregnancy: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। दोनों ने साल 2021 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनके मुताबिक विराट-अनुष्का जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में। 

हर्ष गोयनका का एक ट्वीट हुआ वायरल

हर्ष गोयनका का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'बस अब कुछ दिनों में एक बेबी जन्म लेने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या वे अपने पिता की तरह क्रिकेटर बनता है या फिर वह अपनी मां की तरह फिल्मों में करियर बनाएगा। ऐसे में फ़ैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि हर्ष गोयनका ने यह ट्वीट किसी और के लिए नहीं बल्कि विराट और अनुष्का के लिए किया है। 

 

अनुष्का शर्मा दोबारा बनने वाली हैं मां? (Is Anushka Sharma Pregnant With Second Child?)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

  • हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो, "अनुष्का मौजूदा समय में एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी कपल ने प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी ऑफिशियली साझा नहीं की है।" रिपोर्ट में यह भी साझा किया गया है कि इस समय अनुष्का का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। 
  • इस खबर के पीछे का एक कारण यह भी है कि पिछले कुछ समय से अनुष्का को पब्लिकली स्पॉट नहीं किया जा रहा है। एक्ट्रेस विराट कोहली को स्पोर्ट करने के लिए मैच भी अटैंड नहीं कर रही हैं। जबकि आमतौर पर अनुष्का का इंडीया के मैच में देखा जाता है। 
  • यही कारण है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल एक बार फिर खुशखबरी दे सकता है। हालांकि, विराट और अनुष्का की तरफ से दोबारा प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ेंः  दोस्त, सोलमेट और परफेक्ट पेरेंट्स...विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इसलिए है सुपरहीट

अनुष्का और विराट की बेटी वामिका (Anushka Sharma-Virat Kohli Daughter Name) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by vamika kohli (@vamikakohli_018)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका कोहली 2 साल की हो गई है। साल 2021 में दोनों पेरेंट्स बने थे। विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 में हुई थी। कपल को लंबे समय तक गुड न्यूज ना देने के लिए ट्रोल भी किया गया था। 

पहली बार कहां मिले थे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली? (How Virat and Anushka met each other)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैंपू की ऐड के लिए स्पॉट किए गए थे। यही से दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं और कपल की वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Virushka & Vamika 🖤 (@anushka_and_virat_fanpage)

इसे भी पढ़ेंः अनुष्का हैं टॉपर तो सिर्फ 12वीं पास विराट, जानें दोनों से जुड़ी कुछ खास बातें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram

FAQ
क्या अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फैंस को गुड न्यूज दे सकती हैं। कपल ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी कब हुई थी?
11 दिसंबर 2017 को इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है। वामिका कोहली 2 साल की हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।