herzindagi

एक साल की हुई विरुष्का की बेटी वामिका, देखें अब तक की खूबसूरत तस्वीरें

स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के लिए कितने प्रोटेक्टिव हैं, यह बताने की जरूरत नहीं। आज उनकी आंखों का तारा यानी वामिका 1 साल की हो गई हैं। अनुष्का और विराट ने कभी वामिका की तस्वीरें पूरी तरह से सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की, लेकिन उनकी झलक हमेशा लोगों को दिखाते रहे। वामिका की पिछली तस्वीरों की झलक आप भी देखें। इन तस्वीरों में वामिका अपने माता-पिता की गोद में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को अनुष्का ने शेयर करते हुए खास कैप्शन दिया है, जिसमें लिखा- ''उसकी एक मुस्कान ने हमारी दुनिया बदल दी है। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार को जी सकते हैं, जिसके साथ आप हमें देखते हैं... नन्हीं सी'' अनुष्का शर्मा कैमरे से बचाए रखने के लिए वामिका को सीने से लगाए रखती हैं। इन तस्वीरों में मां और बेटी की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। तो चलिए देखते हैं विरुष्का के साथ वामिका की खूबसूरत तस्वीरें। 

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 12 Jul 2021, 12:07 IST

बेटी के 6 महीने पूरे होने पर मनाया जश्न

Create Image :

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। हालांकि, गेम से मिले ब्रेक में कपल अपनी बेटी के साथ खास वक्त बिताते नजर आ रहा है। इस दौरान विरुष्का ने अपनी बेटी के 6 महीने पूरे होने पर जश्न भी मनाया। बता दें कि विराट अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं, इसलिए वह अनुष्का और वामिका को हर वक्त अपने साथ रखते हैं। बेटी वामिका के 6 महीने पूरे होने पर अनुष्का ने कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

 

प्रेग्नेंसी की खबर से किया था सरप्राइज

Create Image :

अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के खुलासा किए जाने के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं। पिछले साल अगस्त के महीने में अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पति विराट कोहली के साथ दी थी। अपने फर्स्ट बेबी की स्वागत के लिए विराट और अनुष्का दोनों ही एक्साइटेड नजर आए थे। हालांकि अचानक प्रेग्नेंसी की खबर से अनुष्का ने फैंस को ही नहीं बल्कि सेलेब्स को भी हैरान कर दिया था। हालांकि अनुष्का ने अपनी शादी की खबर को भी मीडिया से छुपाए रखा था, लेकिन बाद में लीक हुईं तस्वीरों से खुलासा हो गया था।

 

मॉम ड्यूटी के लिए एक्टिव हैं अनुष्का

Create Image :

अनुष्का शर्मा अपनी बेटी का ख्याल पूरी तरीके से रखती हैं। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद अनुष्का वामिका की देखभाल में पूरी तरह से व्यस्त हैं। यही नहीं वर्कआउट के लिए भी वह समय बहुत मुश्किल से निकाल पाती हैं। एक्ट्रेस अपनी मॉम ड्यूटी के बीच खुद के लिए टाइम निकाल कर वर्कआउट की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं।

बेटी की पहली तस्वीर शेयर कर बताया नाम

Create Image :

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फर्स्ट बेबी का स्वागत 11 जनवरी 2021 में किया था। हालांकि एक महीने बाद उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए बेटी का नाम भी बताया था। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनकी बेटी का नाम वामिका है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सेलेब्स बेटी के साथ-साथ कपल को भी दुआएं दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें : हैप्पी एनिवर्सरी: 'विरुष्का' के ये क्यूट मोमेंट्स देख आपका दिल भी जाएगा पिघल

वामिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताती अनुष्का

Create Image :

वुमेंस डे के मौके पर अनुष्का शर्मा और वामिका की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में वामिका अपनी मां की गोद में खेलती दिखाई दे रहीं थीं। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग दिल जीत लेने वाली थी। इस तस्वीर को इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने शेयर करते हुए वुमेंस डे की बधाई दी थी। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि- ''पुरुषों की तुलना में अधिक ताकतवर होती हैं महिलाएं''।

बेटी को सीने से लगाकर रखती हैं अनुष्का

Create Image :

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं, जितना हो सके वह अपनी बेटी के साथ रह रही हैं। अनुष्का अपने पति विराट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए इंग्लैंड में हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर जब वह पहुंची तो एक्ट्रेस के अपनी बेटी वामिका को सीने से लगाए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को पूरी तरह से कवर किया हुआ था। 

बेटी के साथ घूमती नजर आईं अनुष्का

Create Image :

बीते महीने अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आईं थीं। इस दौरान उनकी बेटी वामिका का चेहरा कैमरे में नहीं आया। इस वक्त अनुष्का अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दी थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का बात करते हुए बिजी नजर आ रही थीं।

वामिका का चेहरे देखने के लिए फैंस कर रहे इंतजार

Create Image :

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का चेहरा देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब तक सामने आई उनकी किसी भी तस्वीर में चेहरा देखने को नहीं मिला है। हालांकि, फैंस के सवाल किए जाने पर विराट कोहली ने बताया था कि फिलहाल बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया गया है, जब तक उसको इन सब की समझ नहीं हो जाती है।